पुणे मेट्रो लाइन-3 शुरू: हिंजवड़ी IT पार्क से जिला न्यायालय तक दौड़ी पहली ट्रेन, आईटी कर्मचारियों को बड़ी राहत

Pune Metro Line 3: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के आईटी पेशेवरों का इंतजार खत्म। 'पुणे मेट्रो लाइन-3' हिंजवड़ी (माण) से जिला सत्र न्यायालय के बीच शुरू हुई। जानिए यात्रियों का फीडबैक और सफर का समय।
Pune Metro Line 3 is now operational, with services running from Hinjewadi to District Court
पुणे मेट्रो लाइन 3 सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे मेट्रो लाइन-3 शुरू, हिंजवड़ी से जिला न्यायालय तक सेवा शुरू।

  • आईटी कर्मचारियों का सफर तेज और महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा।

  • बाकी 6 स्टेशन जल्द खुलेंगे, नियमित यात्रियों ने मंथली पास की मांग की।

Pune Metro Line 3 Hinjawadi IT Park District: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के निवासियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। हिंजवड़ी आईटी पार्क को शहर से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 बुधवार से यात्री सेवा के लिए शुरू हो गई।

सुबह 6 बजे हिंजवड़ी के माण मेट्रो स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना हुई। इस मौके पर यात्रियों ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष के साथ मेट्रो का स्वागत किया। पहले ही दिन आईटी कर्मचारियों, नौकरीपेशा लोगों और महिला यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आईटी कर्मचारियों का घंटों का सफर अब मिनटों में

मेट्रो सेवा शुरू होने से हिंजवड़ी आईटी पार्क में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। आईटी कर्मचारी कुणाल धांडे के मुताबिक, आर.के. लक्ष्मण स्टेशन से टीसीएस तक पहुंचने में उन्हें केवल 22 मिनट लगे। स्टेशन के नीचे दोपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा और आसान टिकटिंग व्यवस्था को भी यात्रियों ने सुविधाजनक बताया।

Pune Metro Line 3 is now operational, with services running from Hinjewadi to District Court
नल कनेक्शन के लिए चुकाने होंगे 8,025! छत्रपति संभाजीनगर के 14 नो-नेटवर्क क्षेत्रों के लिए मनपा की मंजूरी

महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित सफर

मेट्रो शुरू होने से आईटी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को भी राहत मिली है। देर रात कैब या निजी वाहनों से सफर करने में होने वाली असुविधा और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच अब उन्हें सार्वजनिक परिवहन का एक नया विकल्प मिला है।

पहली महिला यात्री शिवानी इंद्रे ने बताया कि वह इस मेट्रो सेवा का कई महीनों से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पहले रात में कैब से यात्रा करते समय डर लगता था, लेकिन मेट्रो शुरू होने से सफर अधिक सुरक्षित और तनावमुक्त महसूस हो रहा है।

Pune Metro Line 3 is now operational, with services running from Hinjewadi to District Court
समृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा होगी मजबूत, 15 जगह तैनात होगी पुलिस; 420 पदों को मंजूरी, बनेगा कंट्रोल रूम

टिकट दरों पर यात्रियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

एचआर पेशेवर ज्ञानेश्वरी कानगुडे ने बताया कि वह पहले पिंपरी-चिंचवड़ से बाणेर तक बस से सफर करने में करीब डेढ़ घंटा लगाती थीं। अब मेट्रो से उनका सफर लगभग 40 मिनट में पूरा हो रहा है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने टिकट की कीमतों को अपेक्षाकृत महंगा बताते हुए नियमित यात्रियों के लिए मासिक पास शुरू करने की मांग की है।

शेष छह स्टेशन भी जल्द खुलेंगे

पुणे मेट्रो लाइन-3 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल सैनी ने पहले दिन खुद मेट्रो से यात्रा कर यात्रियों से फीडबैक लिया। उन्होंने इसे पुणेकरों के लिए दिवाली का तोहफा बताया। साथ ही कहा कि तकनीकी कारणों से फिलहाल बंद छह शेष स्टेशनों को भी जल्द यात्री सेवा के लिए खोल दिया जाएगा।