नल कनेक्शन के लिए चुकाने होंगे 8,025! छत्रपति संभाजीनगर के 14 नो-नेटवर्क क्षेत्रों के लिए मनपा की मंजूरी

Sambhajinagar Water Connection: छत्रपति संभाजीनगर के सातारा-देवलाई सहित 14 क्षेत्रों में नए नल कनेक्शन को मंजूरी मिली। 6,000 कनेक्शन शुल्क और 2,025 अग्रिम जलकर सहित कुल 8,025 देने होंगे।
Sambhajinagar Municipal Corporation Water Tap Connection Fee
संभाजीनगर जल कनेक्शनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सातारा-देवलाई सहित 14 नो-नेटवर्क क्षेत्रों में नल कनेक्शन को मंजूरी।

  • आधा इंच के नए कनेक्शन के लिए ₹6,000 शुल्क निर्धारित।

  • एक साल का अग्रिम जलकर ₹2,025 देना होगा।

  • कुल ₹8,025 जमा करने पर मिलेगा नया नल कनेक्शन।

  • केवल पंजीकृत प्लंबर के माध्यम से ही कनेक्शन दिए जाएंगे।

Sambhajinagar Municipal Corporation Water Tap Connection Fee: छत्रपति संभाजीनगर में सातारा-देवलाई सहित 14 नो-नेटवर्क क्षेत्रों के नागरिकों को नई जलापूर्ति योजना के तहत नल कनेक्शन मिल सकेंगे। मनपा की सर्वसाधारण सभा ने आधा इंच के कनेक्शन को मंजूरी दी है। इसके लिए 6,000 कनेक्शन शुल्क और 2,025 एक साल का अग्रिम जलकर मिलाकर कुल 8,025 देने होंगे।

14 क्षेत्रों में नल कनेक्शन का रास्ता खुला

छत्रपति संभाजीनगर, वर्षों से नियमित जलापूर्ति का इंतजार कर रहे नो-नेटवर्क क्षेत्रों के नागरिकों को नई जलापूर्ति योजना के तहत अब नल कनेक्शन मिल सकेंगे। महानगरपालिका की सर्वसाधारण सभा में बुधवार को सातारा-देवलाई सहित 14 क्षेत्रों में आधा इंच के नए नल कनेक्शन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

हालांकि, कनेक्शन लेने के लिए नागरिकों को कुल 8,025 खर्च करने होंगे। इसमें 6,000 कनेक्शन शुल्क और 2,025 एक वर्ष का अग्रिम जलकर शामिल है।

Sambhajinagar Municipal Corporation Water Tap Connection Fee
दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत: मध्य रेलवे की 36 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, बिहार के लिए रोजाना ट्रेन

शुल्क घटाकर 3 हजार करने की मांग

सभा में नगरसेवकों ने नागरिकों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कनेक्शन शुल्क कम करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि वर्षों से नियमित पानी का इंतजार कर रहे लोगों पर एक साथ इतनी राशि का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।

गणेश लोखंडे, रशीद मामू, सविता कुलकर्णी और दया गायकवाड सहित अन्य सदस्यों ने 6,000 शुल्क घटाकर 3,000 करने की मांग की। हालांकि, प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई और निर्धारित शुल्क को बरकरार रखा।

Sambhajinagar Municipal Corporation Water Tap Connection Fee
नागपुर में बनेगा विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय कृषि केंद्र, 879 करोड़ के बजट को कैबिनेट की मंजूरी

पंजीकृत प्लंबर से ही मिलेगा कनेक्शन

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि प्लंबर संगठन के साथ चर्चा के बाद कनेक्शन शुल्क तय किया गया है। इसके तहत 1,800 पंजीकृत प्लंबर के मेहनताने के लिए और 4,200 आवेदन प्रक्रिया, सड़क की मरम्मत तथा आवश्यक सामग्री के खर्च के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नए नल कनेक्शन केवल पंजीकृत प्लंबर के माध्यम से ही दिए जाएंगे। इससे कनेक्शन देने की प्रक्रिया और उससे जुड़े कामों को निर्धारित व्यवस्था के तहत पूरा किया जा सकेगा।

नागरिकों को अब कनेक्शन प्रक्रिया का इंतजार

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 14 नो-नेटवर्क क्षेत्रों के नागरिकों के लिए नई जलापूर्ति योजना से जुड़ने का रास्ता खुल गया है। अब नागरिकों की नजर कनेक्शन आवेदन और वितरण प्रक्रिया शुरू होने पर रहेगी।