गणेशोत्सव में पुणे मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 5.80 लाख यात्रियों ने सफर किया; UPI से 86% भुगतान

Pune Metro Ganeshotsav Record Ridership: गणेशोत्सव के 12 दिनों में पुणे मेट्रो से 48.32 लाख यात्रियों ने सफर किया और 7.49 करोड़ रुपये की टिकट आय हुई। 2024 की तुलना में राइडरशिप 136.32% बढ़ी।
Pune Metro Ganeshotsav 4832 Lakh Passengers Record Ridership
पुणे मेट्रो स्टेशन (सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

4832 Lakh Passengers Record Ridership: गणेशोत्सव के दौरान पुणे मेट्रो को यात्रियों और श्रद्धालुओं का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। 14 से 25 सितंबर के बीच 12 दिनों में 48,32,915 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। इस दौरान टिकट बिक्री से मेट्रो को 7,49,28,377 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

पुणे मेट्रो के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। 2024 में गणेशोत्सव के दौरान 20,45,100 यात्रियों ने सफर किया था, जो 2025 में बढ़कर 37,17,578 हो गए। इस साल यह आंकड़ा 48 लाख के पार पहुंच गया।

दो साल में 136% बढ़ी यात्रियों की संख्या

गणेशोत्सव के दौरान पुणे मेट्रो की राइडरशिप में लगातार बढ़ोतरी हुई है। 2025 की तुलना में इस साल यात्रियों की संख्या 29.99 प्रतिशत बढ़ी, जबकि 2024 के मुकाबले इसमें 136.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। दोनों मेट्रो कॉरिडोर पर यात्रियों की भारी आवाजाही रही।

लाइन-1 यानी पीसीएमसी-स्वारगेट कॉरिडोर से 25,15,516 यात्रियों ने सफर किया और इससे 4,17,46,626 रुपये की आय हुई। वहीं, लाइन-2 यानी वनाज-रामवाड़ी कॉरिडोर पर 23,17,399 यात्रियों ने यात्रा की और 3,31,81,751 रुपये का राजस्व मिला। महात्मा फुले मंडई स्टेशन सबसे व्यस्त रहा, जहां 6,82,473 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई।

Pune Metro Ganeshotsav 4832 Lakh Passengers Record Ridership
नागपुर मंडल ने संभाली मध्य रेल की माल ढुलाई की कमान, 5 महीने में 20.31 MT लोडिंग से 3,461 करोड़ का राजस्व

24 घंटे में 5.80 लाख यात्रियों का सफर

गणेश विसर्जन के दिन पुणे मेट्रो में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। 25 सितंबर सुबह 6 बजे से 26 सितंबर सुबह 6 बजे तक 24 घंटे में 5,80,280 यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की। इस दौरान 85,61,895 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए सेवाएं चौबीसों घंटे संचालित की गईं और ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी पांच मिनट तक की गई।

स्वारगेट, महात्मा फुले मंडई और डेक्कन जिमखाना स्टेशनों पर मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। डिजिटल टिकटिंग को भी यात्रियों ने खूब अपनाया। करीब 71 प्रतिशत यात्रियों ने डिजिटल टिकट का इस्तेमाल किया, जबकि भुगतान में ऑनलाइन माध्यम, UPI और कार्ड की हिस्सेदारी 86 प्रतिशत रही।

Pune Metro Ganeshotsav 4832 Lakh Passengers Record Ridership
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच में याचिका दायर, SIR में हटाए गए नाम जोड़ने की मांग

10.39 लाख यात्रियों ने बदली लाइन

गणेशोत्सव के दौरान दोनों मेट्रो लाइनों के बीच इंटरचेंज स्टेशन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पर भी भारी भीड़ रही। यहां कुल 10,39,452 यात्रियों ने एक लाइन से दूसरी लाइन में बदलाव किया। केवल गणेश विसर्जन की 24 घंटे की अवधि में 1,22,552 यात्रियों ने इंटरचेंज सुविधा का इस्तेमाल किया।

महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हार्डीकर ने कहा कि पुणे के लोगों के साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी। उन्होंने यात्रियों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि रिकॉर्ड राइडरशिप सार्वजनिक परिवहन के बढ़ते इस्तेमाल को दर्शाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com