पुणे के लक्ष्मी रोड पर अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध, व्यापारियों के हंगामे के बीच 18 हजार वर्गफुट जगह कराई मुक्त

Pune Encroachment Drive: पुणे के लक्ष्मी रोड पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम व्यापारियों के विरोध और सियासी चर्चाओं के बीच अधूरी रही। मनपा ने 18 हजार वर्गफुट जगह मुक्त कराने का दावा किया है।
Anti-encroachment drive on Pune’s Laxmi Road mired in controversy
पुणे अतिक्रमण मुहिमसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे के लक्ष्मी रोड पर अतिक्रमण हटाओ मुहिम विवादों में घिरी।

  • पार्किंग और मार्जिन में बनी दुकानों पर कार्रवाई नहीं होने से सवाल।

  • व्यापारियों के विरोध के बाद अभियान अधूरा, मनपा ने 18 हजार वर्गफुट जगह खाली कराने का दावा किया।

Pune Municipal Corporation Laxmi Road Encroachment: पुणे शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए पुणे मनपा आयुक्त नवल किशोर राम के आदेश पर शुरू हुई मुहिम लक्ष्मी रोड पहुंचते ही विवादों में घिर गई। शहर की प्रमुख बाजारपेठ, खाऊ गलियों में अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानों के बोर्ड और विज्ञापन फलक तो हटाए गए,

लेकिन पार्किंग की जगहों पर कब्जा जमाकर चलाई जा रही दुकानों और फ्रंट-साइड मार्जिन में हुए स्थायी निर्माणों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों के विरोध, अधिकारियों के साथ तीखी बहस और राजनीतिक हस्तक्षेप की चर्चाओं के बीच अभियान अधूरा छोड़ना पड़ा। मनपा ने शिवाजी नगर और लक्ष्मी रोड पर संयुक्त कार्रवाई में करीब 18 हजार वर्गफुट जगह अतिक्रमणमुक्त कराने का दावा किया है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रशासन की प्राथमिकता वास्तविक अतिक्रमण हटाना है या केवल दिखावटी कार्रवाई करना ? जंगली महाराज (जेएम) रोड और फर्ग्युसन रोड के बाद मनपा के अतिक्रमण विभाग ने लक्ष्मी रोड पर कार्रवाई शुरू की। बेलबाग चौक से शुरू हुए अभियान में जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर लगे बोर्ड और विज्ञापन फलक हटाए गए, जबकि आयुक्त के निर्देशों में इमारतों के फ्रंट और साइड मार्जिन में हुए।

अनधिकृत निर्माण हटाने के साथ पार्किंग की जगहों को मूल उपयोग के लिए खाली कराना भी शामिल है। लक्ष्मी रोड की कई इमारतों में पार्किंग की जगह पर दुकानें संचालित हैं और मार्जिन में स्थायी निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अभियान की मंशा पर सवाल उठे। कार्रवाई शुरू होते ही व्यापारियों ने विरोध जताया। उनका आरोप था कि बिना नोटिस और पूर्व सूचना के दुकानों के बोर्ड हटाए जा रहे हैं।

नियमों के विरुद्ध बोर्ड पर अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई ?

पुणे शहर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष फत्तेचंद रांका भी मौके पर पहुंचे उन्होंने अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि पहले एक बोर्ड तोड़कर दिखाएं।

उनका सवाल था कि यदि बोर्ड नियमों के विरुद्ध थे तो इतने वर्षों तक प्रशासन ने इन्हें क्यों नजरअंदाज किया? कार्रवाई से पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। रांका ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो व्यापारियों को पुणे बंद का आह्वान करना पड़ सकता है।

Anti-encroachment drive on Pune’s Laxmi Road mired in controversy
कल्याण-टिटवाला में 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, ठाणे पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज; आरोपी फरार

PMP बस रोकने की कोशिश

विरोध के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पीएमपीएमएल बस और यातायात रोकने की कोशिश की। हालांकि, रांका ने हस्तक्षेप कर उन्हें यातायात बाधित नहीं करने की हिदायत दी। दूसरी ओर, कार्रवाई के दौरान ही मनपा की सर्वसाधारण सभा चल रही थी।

कुछ नगरसेवकों द्वारा वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश किए जाने की चर्चा रही। बताया गया कि इस घटनाक्रम के चलते करीब 20 मिनट तक सभागृह का कामकाज प्रभावित हुआ। इसके बाद लक्ष्मी रोड पर अभियान अधूरा छोड दिया गया। मनपा के अनुसार, शिवाजी रोड पर शनिवारवाड़ा से समाधान चौक और लक्ष्मी रोड पर समाधान चौक से अलका टॉकीज चौक तक संयुक्त कार्रवाई की गई।

Anti-encroachment drive on Pune’s Laxmi Road mired in controversy
पुणे के 43 किमी लंबे SMTR मार्ग के भूमि अधिग्रहण पर उठे सवाल, बिना विस्तृत नक्शे के मंजूरी पर भड़के नगरसेवक

आयुक्त के आदेशों पर कितना हो रहा अमल ?

जय हिंद मेन्स एवेन्यू, मेन्स एवेन्यू और वामा हेरिटेज की बेसमेंट पार्किंग से लोहे की जालियां, पार्टिशन, अलमारिया और लॉकर हटाकर जगह खाली कराई गई। वहीं, पीएनजी प्लाजा और ओम मार्केट सहित अन्य व्यावसायिक इमारतों के बेसमेंट का निरीक्षण किया गया।

पुणे मनपा ने इस कार्रवाई में करीब 18 हजार वर्गफुट क्षेत्र अतिक्रमणमुक्त कराने का दावा किया। पिछले तीन दिनों में फग्र्युसन रोड, जंगली महाराज रोड, कोथरूड और शिवाजी रोड पर कार्रवाई की गई है। अब लक्ष्मी रोड पर हुई कार्रवाई ने प्रशासन की निष्पक्षता और अभियान की निरंतरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।