

पुणे जिले के इंदापुर तालुका के सराटी में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन जारी है।
किसान नीरा नदी में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
इंदापुर और मालशिरस के किसानों ने आंदोलन में हिस्सा लिया।
Nira River Water Release Protest: महाराष्ट्र के पुणे जिले में नीरा नदी में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। इंदापुर तालुका के सराटी में किसानों ने जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज पालखी महामार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन शुरू किया है।
प्रदर्शन में इंदापुर और मालशिरस क्षेत्र के किसान शामिल हैं। आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का समर्थन मिलने से यह मुद्दा राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...