Pune Illegal Liquor: आर्मी के लिए रिजर्व शराब की अवैध बिक्री का मामला, पुणे में आबकारी विभाग की कार्रवाई

Pune Illegal Liquor Seizure: पुणे के वाघोली और लोहगांव में आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर हरियाणा और सैन्यकर्मियों के लिए आरक्षित शराब समेत 30.47 लाख रुपये का माल जब्त किया। दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
Pune Illegal Liquor Smuggling Military Quota Alcohol Seized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 287 बोतलें और महिंद्रा थार जब्त।

  • सैन्य कोटे की शराब और वाइन की 50 बोतलें मिलीं।

  • दोनों मामलों में कुल 30.47 लाख रुपये का माल जब्त।

  • अवैध शराब की सूचना 1800-233-9999 पर दें।

Military Quota Alcohol Seized In Pune: पुणे में परराज्य की शराब की अवैध ढुलाई और भारतीय सैन्यकर्मियों के लिए आरक्षित शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ राज्य आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। वाघोली और लोहगांव में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 30.47 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

26 अक्टूबर को मिली पुख्ता सूचना

आबकारी विभाग को 26 अक्टूबर को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुणे-अहिल्यानगर महामार्ग पर वाघोली के केसनंद फाटा चौक में जाल बिछाकर एक वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांड की 750 मिलीलीटर क्षमता वाली 287 सीलबंद बोतलें मिलीं। विभाग ने शराब के साथ एक महिंद्रा थार और सैमसंग फोल्ड-4 मोबाइल फोन जब्त किया। इस कार्रवाई में 26 लाख 12 हजार 40 रुपये का माल बरामद हुआ।

Pune Illegal Liquor Smuggling Military Quota Alcohol Seized
Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

लोहगांव में सैन्य कोटे की शराब बरामद

गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने लोहगांव के कर्मभूमिनगर स्थित लक्ष्मीनारायण निवास, लेन नंबर-1 में छापा मारा। यहां परराज्य की अवैध शराब के साथ भारतीय सैन्यकर्मियों के लिए आरक्षित विदेशी शराब और वाइन की विभिन्न ब्रांड की 50 सीलबंद बोतलें मिलीं।

इसके अलावा सैमसंग फोल्ड-8 और एस-26 मोबाइल फोन जब्त किए गए। इस कार्रवाई में 4 लाख 34 हजार रुपये का माल बरामद हुआ। दोनों कार्रवाइयों में कुल 30 लाख 47 हजार 40 रुपये का माल जब्त किया गया है। मामले की आगे की जांच राज्य आबकारी विभाग के निरीक्षक सत्यवान गोगावले कर रहे हैं।

Pune Illegal Liquor Smuggling Military Quota Alcohol Seized
Deworming Campaign: ठाणे के मीरा-भाईंदर में 1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल गोलियां

आबकारी विभाग ने की अपील

यह कार्रवाई राज्य आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और पुणे-1 के अधीक्षक अतुल कानडे तथा पुणे-2 के अधीक्षक रविकिरण कोले के मार्गदर्शन में की गई। विभाग ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-233-9999 या 020-26127321 पर देने की अपील की है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com