Pune Drug Racket: पुणे में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, 34 लाख का एमडी जब्त

Pune Drug Racket News: पुणे के वाघोली और लोणीकंद क्षेत्र में पुलिस ने ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 34 लाख रुपये का मेफेड्रोन बरामद हुआ है।
Pune Drug Racket Busted
पुणे ड्रग रैकेट भंडाफोड़ की खबर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Drug Racket Busted: वाघोली और लोणीकंद क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दो अलग-अलग ऑपरेशनों में पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 34 लाख रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया है।

यह कार्रवाई डीसीपी सोमय मुंडे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक सुनीता रोकडे और उनकी टीम द्वारा काटेवाडी फाटा और पेरणे फाटा इलाके में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुंपाजी जयचंद्र चौधरी, राजेंद्र केरू टेले, करन सचिन मोहिते, भागीरथसिंह राजपुरोहित, आदिनाथ दशरथ शिर्के और योगेश लक्ष्मण चव्हाण के रूप में हुई है।

आरोपी को हिरासत में लिया गया

पहली कार्रवाई में पुलिस ने काटेवाडी फाटा से पुंपाजी चौधरी को हिरासत में लिया, जिसके पास से 4.5 लाख रुपये का मेफेड्रोन मिला। दूसरी बड़ी कार्रवाई पेरणे फाटा पर की गई, जहां पहले करण मोहिते और राजेंद्र टेले को 11 लाख 83 हजार रुपये के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया।

अलग-अलग जगह से पकड़े गए तस्कर

इन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने भागीरथसिंह और आदिनाथ शिर्के को गिरफ्तार कर उनके पास से सवा चार लाख रुपये का माल जब्त किया। इसी कड़ी की जांच में पुलिस ने सातारा निवासी योगेश चव्हाण को दबोचा, जिसके पास से अकेले 14 लाख 50 हजार रुपये का एमडी बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी वाघोली और लोणीकंद क्षेत्र में रहकर फुटकर रूप में ड्रग्स की बिक्री कर रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की मुख्य कड़ी और बड़े तस्करों की तलाश कर रही है। लोणीकंद और वाघोली पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com