Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: न बिंदी, न मंगलसूत्र…पति दिलचस्पी क्यों दिखाए? पुणे की अदालत में जज की टिप्पणी ने कर दिया हैरान

पुणे की एक अदालत में एक मामले के बीच जज की टिप्पणी ने सभी को हैरान कर दिया है। पुणे की एक अदालत में घरेलू हिंसा के आरोप मामले में जज ने कुछ ऐसे अजीबो-गरीब सवाल पूछ लिए कि महिला वही रो पड़ी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 07, 2025 | 08:16 AM

पुणे कोर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे की जिला अदालत में कुछ ऐसा हुआ कि उसकी हर तरफ चर्चा होने लगी है। दरअसल, एक महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था। महिला ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ अदालत में अर्जी डाली थी। बाद में यह मामला मध्यस्थता केंद्र के पास पहुंचा, जहां मध्यस्थता की अध्यक्षता कर रहे जज साहब ने महिला से अजब-गजब सवाल पूछ डाले।

उन्होंने कथित तौर पर महिला से पूछा कि आप न तो बिंदी लगाती हैं और न ही मंगलसूत्र पहनती हैं तो ऐसे में आपके पति आपमें दिलचस्पी क्यों दिखाएंगे? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अंकुर आर. जहागीरदार नाम के एक यूजर ने इस बारे में एक पोस्ट शेयर किया है।

जज के सवाल से हैरानगी

महिला अपने पति से अलग रह रही है। उसने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी लगाई है। इसी मामले में महिला मध्यस्थता कर रहे जज के सामने उपस्थित हुई थी। जज के इस तरह के सवाल से लोग हैरान हैं।

सम्बंधित ख़बरें

दल-बदल और धनबल पर अजित पवार का तीखा हमला, पुणे-PCMC में BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Pune: पिंपले सौदागर का प्रभाग 28 बना सियासी रणभूमि, 2017 जैसा उलटफेर फिर संभव?

Maharashtra News: पुणे की सड़कों पर कानून का डर कम, ट्रैफिक उल्लंघन में रिकॉर्ड उछाल

Pune में रफ्तार का कहर: 24 घंटे में दो सड़क हादसे, महिला और युवक की मौत

जहागीरदार ने एक अन्य दंपत्ति के बीच भरण-पोषण विवाद से जुड़े एक अन्य मामले के बारे में भी जज के इसी तरह के आचरण की जानकारी साझा की है। जहागीरदार के पोस्ट के मुताबिक इस मामले में सत्र न्यायाधीश ने कहा, “अगर कोई महिला अच्छी कमाई कर रही है, तो वह हमेशा ऐसे पति की तलाश करेगी जो उससे ज़्यादा कमाता हो और कभी भी उससे कम कमाने वाले पति से समझौता नहीं करेगी।”

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सत्र के बीच रो पड़ी महिला

इस मामले में सत्र न्यायाधीश ने आगे कहा, “हालांकि, अच्छा कमाने वाला आदमी शादी करना चाहता है, तो वह अपने घर में बर्तन धोने वाली नौकरानी से भी शादी कर सकता है। देखिए पुरुष कितने लचीले होते हैं। आपको भी कुछ लचीलापन दिखाना चाहिए। इतना कठोर मत बनो।” जज के आचरण से दुखी महिला रो पड़ी।

Pune court statement on woman filed petition in court against husband domestic violence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 08:16 AM

Topics:  

  • Court Case
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.