वियतनाम से मुंबई पहुंचा युवक, 73 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड के साथ केरल का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mumbai Airport Drug: एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने वियतनाम से पहुंचे केरल के 22 वर्षीय युवक को 4.932 किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.73 करोड़ रुपये बताई गई है।
Mumbai Hydroponic Weed
मुंबई एयरपोर्ट पर युवक गिरफ्तार (सोर्स:सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Hydroponic Weed : मुंबई में 13 सितंबर एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केरल के 22 वर्षीय युवक को करीब 5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.73 करोड़ रुपये है।

वियतनाम से मुंबई पहुंचा आरोपी

कस्टम्स अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी यात्री वियतनाम की राजधानी हनोई से मुंबई पहुंचा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अधिकारियों ने उस पर नजर रखी। एयरपोर्ट के अराइवल हॉल में ग्रीन चैनल पार करने के बाद उसे रोककर पूछताछ की गई और उसके सामान की तलाशी ली गई।

चेक-इन बैगेज से मिली 4.932 किलो वीड

तलाशी के दौरान आरोपी के चेक-इन बैगेज से 4.932 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई। कस्टम्स के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.73 करोड़ रुपये आंकी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह मादक पदार्थ भारत लेकर आया था। बरामदगी के बाद कस्टम्स विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Mumbai Hydroponic Weed
पुणे में अभिनेत्री कल्याणी नंदकिशोर के साथ बदसलूकी, कार रोककर मारपीट और हाथ खींचने का प्रयास

तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में इस कथित तस्करी नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता के संकेत भी मिले हैं। हालांकि, मामले में कथित सहयोगी फिलहाल एजेंसियों की पकड़ से बाहर हैं।

Mumbai Hydroponic Weed
जलगांव ROB रिटेनिंग वॉल हादसा: सड़क का एक मार्ग बंद, रेल ट्रैक और ट्रेन यातायात पर कोई असर नहीं

जांच एजेंसियां आरोपी के संपर्कों, कथित तस्करी नेटवर्क और पूरे मॉड्यूल के संचालन की जानकारी जुटा रही हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वियतनाम से भारत तक मादक पदार्थ पहुंचाने के पीछे कौन लोग सक्रिय थे और इस नेटवर्क को किस तरह संचालित किया जा रहा था।

कस्टम्स विभाग ने बताया कि फरार कथित सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com