Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेधावी छात्रों को दो बार भेजी गई पुरस्कार राशि, PCMC को हुआ इतने लाख रुपए का नुकसान

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 04, 2023 | 06:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (PCMC) के सामाजिक विकास विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मेधावी छात्रों (Students) को दो बार पुरस्कार राशि (Prize Money) मिली है। इससे महानगरपालिका को 25 लाख का आर्थिक नुकसान (Loss) हुआ है। यह ध्यान में आने के बाद राशि की वसूली के लिए छात्रों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, कुछ छात्रों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। नतीजतन, उस राशि की वसूली के लिए सामाजिक विकास विभाग को ड्यूटी पर लगा दिया गया हैं।

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के सामाजिक विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छात्रों, महिलाओं और नागरिकों को वित्तीय लाभ दिया जाता है। 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार योजना है। 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 15 हजार रुपए दिए जाते हैं। 80 से 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को दस हजार रुपए दिए जाते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से पात्र हितग्राहियों से 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, नगर निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता और पासबुक की जेरॉक्स कॉपी प्राप्त की जाती है।

10 हजार रुपए की जगह 20 हजार रुपए भेजे 

2022-23 में मेधावी छात्रों के साथ ऐसा हुआ है। विभाग मार्च में विद्यार्थियों को आर्थिक लाभ देना शुरू करता है। इसके लिए विभाग ने चरणबद्ध तरीके से बैंक ऑफ बड़ौदा की पिंपरी शाखा में मेधावी छात्रों की सूची दी है। तदनुसार, राशि छात्र के बैंक खाते में जमा की गई थी। हालांकि 250 छात्रों के बैंक खातों में 10 हजार रुपए की जगह 20 हजार रुपए भेज दिये गये हैं। वह कुल राशि करीब 25 लाख है।  बैंक खाते में 20 हजार रुपए जमा देख छात्र और अभिभावक खुश हुए। इस साल इनामी राशि बढ़ा दी गई है यह सोचकर वे खुश हुए। इसकी भनक लगते ही समाज विकास विभाग में हड़कंप मच गया।

लिपिक और कर्मचारियों के वेतन से वसूल की जाएगी राशि

पैसा वापस पाने के लिए सामाजिक विकास विभाग के लिपिक और कर्मचारियों ने संबंधित छात्रों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर अतिरिक्त राशि वापस करने की गुजारिश की। कुछ छात्रों को बुलाया गया और राशि वापस करने के लिए कहा गया। कुछ छात्रों ने इसका जवाब दिया है। कुछ छात्र जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे संबंधित लिपिकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। यह तब हुआ जब क्लर्क ने दो बार छात्रों की सूची बैंक में जमा करा दी। सभी 250 छात्र-छात्राओं को महानगरपालिका में दस-दस हजार की राशि पुन: जमा करनी होगी। हालांकि ऐसा नहीं होने पर महानगरपालिका को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। यह राशि संबंधित लिपिक और कर्मचारियों के वेतन से वसूल की जाएगी।

[blockquote content=”प्रथम चरण में दिसंबर माह में 250 मेधावी छात्रों के खातों में राशि जमा करायी गयी। फिर मार्च में 600 छात्रों के खातों में पैसा जमा करते हुए लाभ पाने वाले 250 छात्रों की सूची भी बैंक को दी गई। इसलिए खाते में दो बार पैसे गए। अब तक 107 छात्रों के पैसे वापस मिल चुके हैं। इस संबंध में इस योजना के लिपिक और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ” pic=”” name=”-अजय चारठणकर, उपायुक्त समाज विकास विभाग, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका”]

Prize money sent twice to meritorious students pcmc suffered a loss of rs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2023 | 06:22 PM

Topics:  

  • Pimpri Chinchwad News
  • Prize Money

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.