-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pmp Bus Service Will Start From Hadapsar Read Details
हडपसर से शुरू होगी पीएमपी बस सेवा, पढ़ें डिटेल्स
- Written By: अमन दुबे

पुणे : पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपी) (Pune Metropolitan Transport Corporation) ने हडपसर रेलवे टर्मिनल (Hadapsar Railway Terminal) से स्वारगेट (Swargate) और डेक्कन जिमखाना (Deccan Gymkhana) के लिए बसें शुरू करने का फैसला किया है। ऐसे में समझा जा रहा है कि पीएमपी बस सेवा से हडपसर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। पीएमपी की बस सेवा शुरू होने के बाद निजी कैब और रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों की लूट पर लगेगी लगाम।
ऑटो और निजी वाहन चालकों को करना पड़ता है अधिक भुगतान
हडपसर रेलवे स्टेशन को टर्मिनस का दर्जा दिया गया है। हडपसर-हैदराबाद ट्रेन यहां से चलने वाली एकमात्र गाडी है। चूंकि इस टर्मिनस की ओर जाने वाली सड़क संकरी है, इसलिए नागरिकों को असुविधा होती है। उन्हें हडपसर पहुंचने या घर लौटने के लिए अतिरिक्त भुगतान करने के लिए रिक्शा या निजी कैब द्वारा वसूले जाने वाले मनमाना किराए का भुगतान करना पड़ता है।
पीएमपी अध्यक्ष ने दी मंजूरी
यात्री, हडपसर टर्मिनस से पीएमपी बस सेवा शुरू करने की मांग काफी पहले से कर रहे थे। इसलिए यात्रियों की मांग के बाद पीएमपी के महाप्रबंधक सुबोध मेडशीकर ने हडपसर जाकर प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों से चर्चा के बाद इस रूट पर पीएमपी की सेवा शुरू करने का प्रस्ताव पीएमपी अध्यक्ष ओमप्रकाश बकोरिया के समक्ष रखा गया। बकोरिया ने भी यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे मंजूरी दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
डेक्कन, स्वारगेट तक बस सेवा
वर्तमान में हडपसर-हैदराबाद ही हडपसर रेलवे टर्मिनस से चलने वाली एकमात्र ट्रेन है। यह ट्रेन सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 3:30 बजे रवाना होती है। यह उसी दिन हैदराबाद से सुबह 10:50 बजे हडपसर पहुंचती है। ट्रेन के रवाना होने से पहले और हडपसर पहुंचने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए इन तीन दिनों में पीएमपी बस चलेगी। यात्री स्वारगेट और डेक्कन जिमखाना से हडपसर तक का सफर कर सकेंगे।
बस सेवा का मार्ग और समय
बसें मंगल, सोम और रविवार को सुबह 9.25, दोपहर 2 बजे स्वारगेट से हडपसर रेलवे स्टेशन, सुबह 11.15 बजे और दोपहर 3.30 बजे हडपसर रेलवे स्टेशन से स्वारगेट के लिए चलेंगी। सुबह 9.55 बजे, दोपहर 1.55 बजे डेक्कन से हडपसर रेलवे स्टेशन और सुबह 11.15 बजे और दोपहर 3.30 बजे हडपसर रेलवे स्टेशन से डेक्कन के लिए चलेंगी। ये बसें डेक्कन, महानगरपालिका, पुणे स्टेशन, कोरेगांव पार्क के रास्ते हडपसर रेलवे स्टेशन और स्वारगेट, पूलगेट, लश्कर पुलिस स्टेशन और घोरपड़ी के रास्ते होते हुए हडपसर रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी।
[blockquote content=”ट्रेन के हडपसर स्टेशन से रवाना होने से पहले यात्रियों को बैठाने के लिए बसों को स्वारगेट और डेक्कन से छोड़ा जायेगा। इस रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।” pic=”” name=”- सुबोध मेडशीकर, महाप्रबंधक, पीएमपी”]
Pmp bus service will start from hadapsar read details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














