Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएमपी और मेट्रो ने शुरू की फीडर बस सेवा, गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से शुरूआत

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 22, 2022 | 06:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: मेट्रो (Metro) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर उतरने के बाद अगली मंजिल तक की यात्रा अब संभव हो पाएगी। पीएमपीएमएल (PMPML) और पुणे मेट्रो (Pune Metro) की ओर से फीडर बस सेवा (Feeder Bus Service) शुरू की गई है। बस और मेट्रो की सेवा के शेड्यूल में समन्वय साधा गया है। यह सेवा पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका, संत तुकाराम नगर, भोसरी, फुगेवाडी, गरवारे कॉलेज, नल स्टॉप पर उपलब्ध होगी। ऐसी जानकारी पीएमपीएमएल के अधिकारियों ने दी।

कर्वे नगर रोड़ के गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन (Garware College Metro Station) पर इस पीएमपीएमएल की फीडर बस सेवा का प्रारंभ किया गया। इस वक्त महामेट्रो के प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित, पीएमपीएमएल के प्रबंध निदेशक लक्ष्मीनारायण मिश्रा, मेट्रो के निदेशक अतुल गाडगिल, विनय अग्रवाल, पीएमपीएल की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक चेतना केरुरे आदि उपस्थित थे। 

एक ही टिकट से बस और मेट्रो की यात्रा

पुणे मेट्रो ने फीडर सेवाएं शुरू करने के लिए ई-साइकिल, साइकिल, ई-बाइक, ई-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, कैब और मिनी-बस प्रदान करने वाली कुल 24 कंपनियों के साथ समझौता किया है। अब पीएमपीएमएल के साथ समझौता करके फीडर बस सेवा शुरु की गई है। यह बस सेवा 5 से 10 रुपए की दर से प्रदान की गई है। भविष्य में इन बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी। इसी तरह मेट्रो के ऐप और पीएमपीएल के ऐप के बीच तालमेल होगा। एक ही टिकट पर बस और मेट्रो यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

क्रैश से 9 मिनट पहले अजित पवार ने किससे की थी बात? आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग आई सामने, जानें क्या कहा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मची अफरातफरी, आदोशी टनल के पास पलटा गैस टैंकर, मुंबई जाने वाली सभी लेन बंद

पुणे में BJP नेता शहजाद पूनावाला की मां का गंभीर एक्सीडेंट: SUV ने मारी जोरदार टक्कर, आरोपी फरार

Purandar Airport: सीएम फडणवीस ने दी हरी झंडी! 2029 तक पूरा होगा काम, MIDC-CIDCO को दी बड़ी जिम्मेदारी

Pmp and metro start feeder bus service starting from garware college metro station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2022 | 06:19 PM

Topics:  

  • Pune
  • Pune Metro

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.