पुणे मनपा में पुराना धार्मिक स्थल तोड़ने पर भारी हंगामा, चर्चा के दौरान नगरसेवक गफूर पठान की तरफ बढ़े भाजपाई
Pune PMC Meeting: पुणे के बोपोडी में 200 साल पुराना धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर मनपा सदन में भारी हंगामा हुआ। एनसीपी नगरसेवक गफूर पठान की तरफ भाजपाई बढ़े, विपक्ष 22 जून को करेगा आंदोलन
- Written By: रूपम सिंह
पुराना धार्मिक स्थल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Pune Municipal Corporation Bopodi Demolition: पुणे के बोपोडी स्थित एक करीब 200 साल पुराने धार्मिक स्थल पर मनपा के अतिक्रमण विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की गूंज बुधवार को पुणे महानगर पालिका की सामान्य सभा में सुनाई दी। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान उस समय भारी तनाव पैदा हो गया, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के नगरसेवक गफूर पठान अपनी बात रख रहे थे और अचानक चार भाजपा नगरसेवक आक्रामक होकर उनकी सीट की तरफ बढ़ गए। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है और महापौर से इस विषय पर विशेष बैठक बुलाने की मांग की है।
200 साल पुराना धार्मिक स्थल तोड़ा
विपक्ष के नेता निलेश निकम ने कहा कि सदन का संचालन सुचारू रूप से करना महापौर की जिम्मेदारी है, लेकिन वे स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रहे। कांग्रेस नेता अरविंद शिंदे ने भी चिंता जताते हुए कहा कि अब जनप्रतिनिधियों को ही सुरक्षा की मांग करनी पड़ रही है। पूर्व महापौर प्रशांत जगताप ने भाजपा पर दबाव और दादागिरी की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई की और जब पठान ने इस पर चर्चा की मांग की, तो उन्हें डराने का प्रयास किया गया।
यह भी पढ़ेः- पुणे में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई का कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध, मनपा की बैठक में हंगामा; लगाए नारे
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
Yavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर सवाल
पुणे मनपा सदन में हुई इस घटना के विरोध में विपक्षी दलों ने 22 जून को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर आंदोलन करने का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी ओर बोपोडी क्षेत्र के उपमहापौर परशुराम वाडेकर की चुप्पी पर भी विपक्षी नगरसेवकों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि वाडेकर ने पहले इस मुद्दे को सदन में जोरदार तरीके से उठाने की बात कही थी, लेकिन वास्तविक सभा के दौरान वे पूरी तरह मौन रहे।
