वाइन शॉप पर डकैती की तैयारी कर रहे गैंग को पिंपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ARREST
File Photo
Published on: 
Updated on: 

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) की पिंपरी पुलिस (Pimpri Police) ने शराब की दुकान (Wine Shop) पर डाका डालने की योजना बना रहे नौ आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने पिंपरीगांव के नव महाराष्ट्र स्कूल के पास की है। इस मामले में नौ आरोपियों को धरदबोचा गया है। उनके पास से देसी पिस्टल समेत 2 लाख 64 हजार 700 रुपए का माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम यश कैलाश भोसले (19, पिंपरी), आकाश विनोद हराले (26, पिंपरी), निहाल मोहम्मद शेख (25, चिंचवड), अजय लोभाजी कांबले (20, चिंचवड), महेश महादेव चंदनशिव (26, चिखली), अनिकेत सचिन पवार (21, खड़की), अविनाश राकेश पवार (23, चिंचवड), शुभम दीपक घरगिवे (19, पिंपरी), बालाजी रमेश ओगले (25, पिंपरी) हैं। 

पुलिस ने जप्त किए हथियार

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पिंपरी गांव से हिरासत में लिया है। आरोपियों ने बताया कि वे पिंपरी में रीगल वाइन शॉप में लूट की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 50 हजार रुपए की देशी पिस्टल, 4 हजार रुपये के 4 जिंदा कारतूस, 500 रुपए की एक पेलेट गन, 90 हजार रुपए के सात मोबाइल फोन, मिर्च पाउडर के दो बैग, 1 लाख 20 हजार रुपये के 4 टू व्हीलर, कुल 2 लाख 64 हजार 700 रुपए का सामान जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक अनिरुद्ध महादेव सवार्डे ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों के खिलाफ पिंपरी थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com