Pune: करोड़पति बिल्डर से लेकर वाहन चालक तक, पिंपरी मनपा की नई परिषद में दिखी सामाजिक विविधता
Maharashtra: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की नवनिर्वाचित परिषद में इस बार बिल्डरों और व्यावसायिक वर्ग का वर्चस्व दिखा है। हालांकि, गृहिणियों और नौकरीपेशा प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने सामाजिक संतुलन भी बनाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की नवनिर्वाचित परिषद इस बार सामाजिक और व्यावसायिक विविधता का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आई है।
परिषद में जहां करोड़ों रुपये के टर्नओवर वाले बिल्डर और उद्योगपति शामिल हैं, वहीं एक वाहन चालक और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी भी जनता की आवाज बनकर सदन में पहुंचे हैं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो 65 सदस्यीय परिषद में निर्माण व्यवसाय से जुड़े 17 नगरसेवक चुने गए हैं, जो सबसे बड़ा पेशागत समूह है। इसके अलावा 18 किसान, 9 व्यापारी और 5 उद्योगपति भी सदन का हिस्सा हैं। शहर के तेजी से हो रहे औद्योगिक और रियल एस्टेट विकास के बीच बिल्डरों का राजनीतिक प्रभाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
पुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
पुस्तक विमोचन: देवाभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
नागरिक मुद्दों पर उठे सवाल
जानकारों का मानना है कि परिषद में व्यावसायिक पृष्ठभूमि के सदस्यों की अधिक संख्या से यह सवाल उठता है कि पानी की समस्या, अवैध निर्माण और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर कितनी निष्पक्षता से काम हो पाएगा। वहीं, 7 नगरसेवक नौकरीपेशा वर्ग से हैं, जिनमें से एक नगरसेविका करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद खुद को कामकाजी बताती हैं।
महिलाओं की मजबूत भागीदारी
नई परिषद का सबसे सकारात्मक पहलू महिलाओं की भागीदारी मानी जा रही है। कुल 31 नगरसेविकाएं गृहिणी पृष्ठभूमि से हैं, जो अब घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर शहर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा 2 महिलाएं ट्रांसपोर्ट और 1 पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी हैं।
ये भी पढ़ें :- Shivsena: कल्याण-डोंबिवली में 4 नवनिर्वाचित शिवसेना कॉर्पोरेटर लापता, सुरक्षा चिंताओं के बीच पुलिस जांच तेज
संतुलन और चुनौती दोनों
जहां एक ओर परिषद में विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर बिल्डरों की संख्या को लेकर बहस भी शुरू हो गई है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि यह विविधता शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को किस दिशा में ले जाती है।
