Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाप्पा के स्वागत में लगेगा गड्ढों वाला ब्रेक, बारिश ने की पिंपरी चिंचवड़ की सड़कों की हालत खराब

गणपति बाप्पा के आगमन में से पहले पुणे और पिंपरी चिंचवड़ की गड्ढों वाली सड़कों ने खुशियों पर ब्रेक लगा दिया है। महज 8 दिनों में ही इन गड्ढों को लेकर 700 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 26, 2025 | 11:02 AM

पुणे न्यूज (सौ. Design Photo )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News In Hindi: बरसात शुरू होते ही पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। इससे वाहन चालकों और नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर गणेशोत्सव जैसे बड़े पर्व के मद्देनजर यह समस्या और गंभीर हो गई है।

पुणे महानगरपालिका (PMC) ने इस समस्या के समाधान के लिए हाल ही में ‘पीएमसी रोड मित्र’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए नागरिक गड्डों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शुरू हुए सिर्फ आठ दिनों में ही इस ऐप पर 702 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। विभाग का दावा है कि इनमें से 610 का निवारण कर दिया गया है।

नागरिकों का कहना है कि सड़कों की वास्तविक स्थिति अभी भी बदतर बनी हुई है। महानगरपालिका का कहना है कि गड्डों की शिकायत मिलते ही अलग-अलग पथक मौके पर जाकर मरम्मत करते हैं। इसके लिए कनिष्ठ अभियंताओं को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन नागरिकों का आरोप है कि ध्यान सिर्फ शहर के मध्यवर्ती हिस्सों पर ही दिया जा रहा है।

उपनगरों में बारिश ने खोली दावों की पोल

उपनगरों की सड़कों की हालत ज्यादा खराब है, लेकिन वहां मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। पिछले तीन दिनों से जारी लगातार बारिश ने महापालिका की गड्डा-मरम्मत की पोल खोल दी है। जिन गड्डों को हाल ही में भरा गया था, वे फिर से उखड़ गए हैं। जगह-जगह कंकड़-पत्थर बिखरे पड़े हैं, जिनसे दोपहिया वाहन चालक ज्यादा परेशान हैं, कई जगह गड्डों में पानी भर जाने से हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। शहर के कई हिस्सों में ड्रेनेज

महापालिका अधिकारी का दावा

पिंपरी-चिंचवड महापालिका सह शहर अभियंता देवन्ना गड्डुवार ने कहा है कि बरसात की वजह से गड्ढे बने हैं। गड्ढे भरने का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार से पहले सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :- पुणे की धरती से सुप्रिया सुले ने मचाया सियासी संग्राम, वार्ड संरचना को लेकर सरकार को घेरा

सड़कों की हालत बेकार

कार्य के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन काम के बाद सड़कों को ठीक ढंग से डामर नहीं किया गया। बारिश ने इन अधूरे कामों की हकीकत सामने ला दी है। पथ विभाग प्रमुख अनिरुद्ध पावसकर ने जानकारी दी कि अब तक ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप पर दर्ज 702 शिकायतों में से 610 शिकायतें हल कर दी गई हैं। 108 शिकायतों पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि डामर, कोल्ड मिक्स और अन्य सामग्रियों से गड्डों की अस्थायी मरम्मत की जा रही है।

Patholes will disturb the joy of ganeshotsav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 11:02 AM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे की धरती से सुप्रिया सुले ने मचाया सियासी संग्राम, वार्ड संरचना को लेकर सरकार को घेरा

2

पालक मंत्री संजय शिरसाट ने किया आह्वान, गणेशोत्सव का त्योहार हो डीजे फ्री

3

UBT ने महावितरण ऑफिस पर बोला हल्ला, बिजली बिल का किया विरोध

4

जालना जिले में बढ़ी बस यात्रियों की दिक्कत, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पूरी तरह से चरमरायी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.