Operation Sindoor: 'पति और पिता को खोना नहीं गया व्यर्थ', पाकिस्तान पर हमले के बाद जगदाले की बेटी ने दिया सरकार काे धन्यवाद

संतोष की बेटी असावरी जगदाले ने पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने का बदला लेने के लिए सरकार और भारतीय सेना द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
Operation Sindoor: 'पति और पिता को खोना नहीं गया व्यर्थ', पाकिस्तान पर हमले के बाद जगदाले की बेटी ने दिया सरकार काे धन्यवाद
पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले (सोर्स:@ani_digital)
Published on
Updated on

पुणे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पुणे के संतोष जगदाले की मौत हो गई थी। संतोष की बेटी असावरी जगदाले ने इस भयावह आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने का बदला लेने के लिए सरकार और भारतीय सेना द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। बुधवार को एएनआई से बात करते हुए जगदाले ने कहा कि कई लोगों ने अपने पति और पिता को खो दिया है, जो व्यर्थ नहीं गया।

असावरी जगदाले ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करके पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है और न्याय दिया है। बेटी ने कहा कि ऑपरेशन का नाम पीड़ितों की विधवाओं के प्रति एकजुटता दर्शाता है। असावरी ने कहा कि हमारे रिश्तेदारों से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में फोन आए।

मिशन का नाम 'सिंदूर' सुन हुई भावुक

संतोष जगदाले की बेटी ने कह कि भारत ने इन हवाई हमलों के ज़रिए पहलगाम हमले का बदला लिया है। मिशन का नाम 'सिंदूर' सुनकर मैं बेहद भावुक हो गई थी। जब गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर में 'वीर मरण' पाने वालों को श्रद्धांजलि देने आए थे, तो अपने पतियों को खोने वाली बहनें गिड़गिड़ा रही थीं। मुझे लगता है कि इसीलिए ऑपरेशन को ऐसा नाम दिया गया है।" असावरी ने कहा कि "पति और पिताओं का नुकसान व्यर्थ नहीं गया। भारत ने हमला करके पीड़ितों को वास्तविक श्रद्धांजलि दी है। मैं 15 दिनों के भीतर दिए गए न्याय के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।"

जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर हमला

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों का बदला लेने और भारत में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों को खत्म करने के लिए भारत ने बुधवार रात को मिसाइलों से हमला किया।

इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि ऑपरेशन सिंदूर पर बुधवार को सुबह 10 बजे एक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि "थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई।"

Navbharat Live
navbharatlive.com