-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pahalgam Terror Attack First Anniversary Operation Sindoor Victims Story
पहलगाम नरसंहार की पहली बरसी: आंखें मूंदूं तो गोलियों से भुना चेहरा दिखता है, अपनों को खोने वालों का छलका दर्द
- Written By: अनिल सिंह
Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम हमले की पहली बरसी पर भावुक हुए परिजन। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना का आभार, आतंक खत्म करने की मांग।

Pahalgam Terror Attack First Anniversary (फोटो क्रेडिट-X)
Pahalgam Terror Attack First Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई उस खौफनाक आतंकी घटना को आज एक साल पूरा हो गया है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दरिंदों ने बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आज इस हमले की पहली बरसी पर मृतकों के परिजनों का दर्द एक बार फिर फूट पड़ा है। अपनों को खोने का गम आज भी उतना ही ताजा है, जितना उस काली दोपहर को था।
इस हमले में अपने पति कौस्तुभ गणबोटे को खोने वाली संगीता गणबोटे कहती हैं कि वह मंजर इतना भयानक था कि उसे मरते दम तक भूल पाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने रुंधे हुए गले से बताया, “सुबह से शाम तक मैं जिनसे पूछकर खाना बनाती थी, आज उनकी यादों के सहारे जी रही हूँ। आतंकियों ने मेरे पति को मार दिया, जवाब में सरकार उन्हें मार रही है इससे मन थोड़ा हल्का तो होता है, लेकिन मेरे पति वापस नहीं आ सकते।” उन्होंने आतंकियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर आपका झगड़ा सरकार से है तो उनसे बात करें, निर्दोषों को मारकर कुछ हासिल नहीं होने वाला।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ से मिला मरहम
पहलगाम हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना ने आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ और ‘ऑपरेशन महादेव’ शुरू किया था। हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “सरकार ने हमारी तकलीफ समझी और कार्रवाई की, मैं आभारी हूँ। लेकिन किसी भी औरत के लिए अपने सामने पति को गोलियों से भुनते देखना असहनीय है। मैं आज भी उसी पल में कैद हूँ।” प्रगति ने सरकार से अपील की कि सेना में भर्ती के नियमों को थोड़ा सरल किया जाए ताकि अधिक से अधिक जवान देश की सुरक्षा में तैनात हो सकें।
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Gondia News: गोंदिया में महिंद्रा ट्रैक्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू, हर साल 120 युवाओं को प्रशिक्षण
Gondia News: गोंदिया में घर-घर सर्वे, शिक्षा से वंचित एक भी बच्चा न रहे, जिलाधिकारी मंदार पत्की का बयान
बेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
ये भी पढ़ें- Mumbai Local Train में 1512 हेल्पलाइन बनी सुरक्षा का भरोसा, शिकायतों में 65% की बढ़ोतरी
“हिंदू हो या मुसलमान?” आतंकियों की सनक
हमले की चश्मदीद और संतोष जगदाले की बेटी ने उस खौफनाक पल को याद करते हुए बताया कि कैसे एक महज 25 साल का लड़का बंदूक लेकर आया और पूछने लगा “तुम हिंदू हो या मुसलमान? अगर मुसलमान हो तो कलमा पढ़ो।” उन्होंने भावुक होकर सवाल किया कि हम किस घर में जन्म लेते हैं, यह हम तय नहीं करते, फिर यह जबरदस्ती क्यों? उनके लिए यह एक साल बीतने जैसा नहीं है; उनके लिए आज भी वही 22 अप्रैल 2025 का दिन चल रहा है।
न्याय की आस और भविष्य की सीख
पीड़ित परिवारों का मानना है कि असली न्याय उस दिन होगा जब आतंक का जड़ से खात्मा हो जाएगा। संगीता गणबोटे ने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को यह भी सिखाया जाना चाहिए कि ऐसे आतंकी हमलों की स्थिति में खुद को कैसे बचाएं और कैसा व्यवहार करें। पहलगाम की वादियों में आज सन्नाटा तो है, लेकिन उन 26 परिवारों की चीखें आज भी इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।
Pahalgam terror attack first anniversary operation sindoor victims story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMChaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Jul 24, 2026 | 07:44 PMराजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













