- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Murder During Ganeshotsav In Pune Young Man Beaten To Death With Bricks In Daund
पुणे में गणेशोत्सव के बीच हत्याकांड! दौंड में युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या, दहशत का महौल
Pune Crime News: गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच पुणे दौंड शहर में सनसनीखेज हत्या हुई। चार आरोपियों ने युवक को ईंट और सीमेंट ब्लॉक से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा दिया।
- Written By: सोनाली चावरे

गणेशोत्सव में हत्या (pic credit; social media)
Pune Daund Crime: पुणे जिले के दौंड शहर में गणेशोत्सव के माहौल के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बहन के अपहरण को लेकर उपजे विवाद में चार लोगों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे शहर को दहला दिया है और गणेशोत्सव की खुशियों पर मातम का साया डाल दिया है।
हत्या का शिकार बने युवक की पहचान केतन सुडगे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी निखिल चितारे, प्रेम जाधव, विवेक कांबले और विक्रांत कांबले ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। चारों ने केतन पर ईंटों और सीमेंट ब्लॉक्स से इतने जोर से वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे का कारण पुराना विवाद और बहन के अपहरण का गुस्सा था। आरोपियों ने अचानक हमला कर केतन की जान ले ली। घटना स्थल पर खून से लथपथ पड़ा शव देखकर लोगों के होश उड़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी के इंधन बचाओ मंत्र पर रोहित पवार का तीखा वार, कहा पहले अपनी सरकार की फिजूलखर्ची राेकें
एलोरा पहुंचे, लेकिन अजंता नहीं! पर्यटकों का बदलता रुझान, संभाजीनगर के विश्व धरोहर स्थलों में बढ़ा असंतुलन
चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी तेज, AIMIM की बढ़ती ताकत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मंथन
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, बांग्लादेशी युवती ने बिना पासपोर्ट कर ली भारत में एंट्री! जानें आगे क्या हुआ?
पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का पंचनामा कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इलाके के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
इस नृशंस हत्या से दौंड शहर में दहशत और गुस्से का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। गणेशोत्सव के दौरान ऐसी घटना ने लोगों की धार्मिक और सामाजिक शांति को गहरा आघात पहुंचाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केतन शांत और मिलनसार स्वभाव का था, ऐसे में उसकी इस तरह की हत्या से हर कोई हैरान है। कई लोगों ने इसे “सैराट” फिल्म की पुनरावृत्ति बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।
गणेशोत्सव के रंग में डूबी पुणे की फिज़ा में इस वारदात ने सनसनी फैला दी है। अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि जल्द न्याय मिल सके और शहर में शांति बहाल हो सके।
Murder during ganeshotsav in pune young man beaten to death with bricks in daund
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
May 11, 2026 | 04:15 PMभ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
May 11, 2026 | 04:12 PMपीएम मोदी के इंधन बचाओ मंत्र पर रोहित पवार का तीखा वार, कहा पहले अपनी सरकार की फिजूलखर्ची राेकें
May 11, 2026 | 04:10 PMमायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
May 11, 2026 | 04:05 PMदुनिया में फिर लौट रहा है WFH का दौर, श्रीलंका-पाकिस्तान के बाद क्या भारत में भी लगेंगी ये पाबंदियां?
May 11, 2026 | 03:58 PMजामा मस्जिद में विदेशी टूरिस्ट से 4500 रुपये मांगने लगा ई-रिक्शा चालक, चायवाले ने बचाई इज्जत
May 11, 2026 | 03:56 PMभारतीय T20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी…, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
May 11, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













