पुलिस स्टेशन के पास हुआ अपहरण, काली स्कॉर्पियो का पुलिस ने किया पीछा, दो आरोपी हिरासत में

Pune MPSC Student Kidnapping: पुणे के नारायण पेठ में MPSC छात्र का 10 लोगों ने फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया; 112 पर सूचना मिलते ही विश्रामबाग पुलिस ने पीछा कर छात्र को छुड़ाया और 2 गिरफ्तार।
MPSC student kidnapped from Narayan Peth
काली स्कॉर्पियो का प्रतीकात्मक चित्र(सोर्स: गूगल जेमिनी)
Published on
Updated on

Pune Black Scorpio Kidnapping News: पुणे की नारायण पेठ में रात का वक् था। MPSC परीक्षा की तैयारी में जुटा 28 वर्षीय प्रसाद सूर्यवंशी अपने अध्ययन में व्यस्त था। उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में उसके साथ ऐसा कुछ होने वाला है, जिसकी चर्चा पूरे शहर में होगी।

अचानक एक काली फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो वहां पहुंचीं। दोनों वाहनों से करीब 10 लोग नीचे उतरे। देखते ही देखते उन्होंने प्रसाद को घेर लिया। आरोप है कि उसके साथ पहले मारपीट की गई और फिर जबरन कार में डालकर वहां से रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

112 पर सूचना और शुरू हुआ पीछा

अपहरण की सूचना पुणे पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा किया। पुलिस की सक्रियता के कारण अपहरणकर्ताओं की योजना ज्यादा दूर तक नहीं जा सकी।

पुलिस ने रात करीब 1 बजकर 23 मिनट पर कार्रवाई करते हुए सागर रमेश बोराडे और किशोर बाळासाहेब सावंत नामक दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।

महिला मित्र से बात करने को लेकर था विवाद?

प्रारंभिक पुलिस जांच में अपहरण के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रसाद के एक युवती से बातचीत करने को लेकर आरोपी नाराज थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और कथित तौर पर प्रसाद को निशाना बनाया गया।

आरोप है कि अपहरण से पहले उसे सड़क पर ही पीटा गया। इसके बाद उसे जबरन वाहन में बैठाया गया। सिंहगढ़ रोड की दिशा में ले जाते समय भी उसके साथ मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

MPSC student kidnapped from Narayan Peth
पिंपरी-चिंचवड़ में अनधिकृत होर्डिंग्स पर मनपा का शिकंजा, चोवीसावाड़ी में 30x30 फीट का ढांचा ध्वस्त

पुलिस की तत्परता से बची बड़ी घटना

जिस स्थान से प्रसाद का अपहरण हुआ, वह पेरुगेट पुलिस चौकी से ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

फिलहाल विश्रामबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रसाद का चिकित्सकीय उपचार कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि अपहरण की पूरी साजिश में कितने लोग शामिल थे और घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था।

कुछ मिनटों के इस पूरे घटनाक्रम में अगर 112 पर सूचना समय रहते नहीं पहुंचती, तो मामला और भी गंभीर रूप ले सकता था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com