सिरफिरा पति...बटन दबाते ही उड़े चीथड़े, पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने खुद को उड़ाया, बेटी की भी मौत

Maharashtra Crime News: पुणे की पत्थर खदान में काम करने वाले पति ने कर्नाटक स्थित ससुराल में कमर पर जिलेटिन बांधकर खुद को उड़ाया। धमाके में आरोपी और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत, 5 घायल।
Horrific incident in Karnataka: Husband blows himself up with gelatin after wife leaves for her parents' home
धमाका, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Karnataka Husband Suicide Blast: कर्नाटक के गुलबर्गा जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने ससुराल पहुंचकर खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। घटना अलंद तहसील के मटकी तांडा में हुई। विस्फोट में आरोपी पति और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पत्नी और बच्चों के मायके जाने से नाराज था पति

मृतक की पहचान 49 वर्षीय शिवलाल राठौड़ के रूप में हुई है। वह पुणे की एक पत्थर खदान में काम करता था। बताया गया है कि शिवलाल और उसकी पत्नी सविता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद से परेशान होकर सविता अपनी 15 वर्षीय बेटी वीरा और 19 वर्षीय बेटे प्रकाश के साथ कर्नाटक स्थित अपने मायके चली गई थी।

कमर में जिलेटिन बांधकर ससुराल पहुंचा

पत्नी के मायके चले जाने से नाराज शिवलाल मंगलवार सुबह अपने ससुराल पहुंच गया। वहां उसने परिवार के लोगों से विवाद किया। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि शिवलाल ने अपनी कमर में जिलेटिन बांध रखा था।

धमाके में बेटी की भी मौत

परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान शिवलाल ने जिलेटिन से जुड़े विस्फोटक को सक्रिय कर दिया। कुछ ही क्षण बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास बैठी 15 वर्षीय बेटी वीरा ने भी हादसे में दम तोड़ दिया।

Horrific incident in Karnataka: Husband blows himself up with gelatin after wife leaves for her parents' home
Pune Waste Management: पुणे मनपा में 4,500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रस्ताव पर बवाल, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

पांच लोग गंभीर रूप से घायल

विस्फोट में घर में मौजूद पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के पीछे की परिस्थितियों तथा जिलेटिन की व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुणे से विस्फोटकों का कनेक्शन?

इस सनसनीखेज वारदात के बाद अब कर्नाटक पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह विस्फोटक गुलबर्गा तक कैसे पहुंचा? चूंकि शिवलाल पुणे में एक पत्थर खदान में काम करता था, इसलिए वह चट्टानों को तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एक्सप्लोसिव्स से भली-भांति परिचित था। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि वह काम करने वाली जगह से ही जिलेटिन स्टिक्स और डिटोनेटर चुराकर पुणे से गुलबर्गा लाया था।

पुलिस अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रही है कि खदानों से विस्फोटक सामग्री की चोरी या अवैध मूवमेंट कैसे हुई। क्या वहां सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी? जो मामला एक मामूली पारिवारिक कलह से शुरू हुआ था, उसने अब एक गंभीर आपराधिक और औद्योगिक सुरक्षा उल्लंघन का रूप ले लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com