महावितरण अधिकारी से मारपीट, कार की हवा भी निकाली, पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

mara mari
Representational Image
Published on: 
Updated on: 

पिंपरी: बंद पड़े बिजली मीटर (Power Meter) की जांच करने पहुंचे महावितरण (Mahavitaran) के कार्यकारी अभियंता के साथ मारपीट की गयी। साथ ही उसके गाड़ी की हवा निकाल दी गई। यह घटना मोशी प्राधिकरण में हुई। इस संबन्ध में उदय रामचंद्र भोसले (56) की शिकायत पर एमआईडीसी भोसरी पुलिस (MIDC Bhosari Police) ने रमेश बाबूराव थोराट (41) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वादी महावितरण में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत है। जब वे एक बंद पड़े मीटर जिसकी बिजली आपूर्ति बंद की गई है, की जांच करने गए तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। उन्होंने वादी के सहयोगी रमेश सुल की कार के टायर की भी हवा निकाल दी और सरकारी काम में बाधा डाली। उनकी तहरीर पर एमआईडीसी भोसरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

माफी मांगने गए व्यापारी से मारपीट

वहीं एक अन्य घटना में सुबह हुई कहासुनी के लिए माफी मांगने गए एक दूधवाले के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना भोसरी के फुगेबस्ती में हुई। इस मामले में ज्ञानेश्वर उर्फ ​​सागर उर्फ ​​बरकू मारुति गवली (36) ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार, विजय सतीश भोसुरे (32) और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुबह आरोपी की दुकान भोसरे बिल्डिंग मैटेरियल एंड संस सप्लायर्स की दुकान पर वादी और आरोपी में कहासुनी हो गई। इसी विवाद को लेकर जब वादी माफी मांगने गया तो आरोपी और उसके कर्मचारियों ने लकड़ी के डंडों और लात-घूसों से वादी की पिटाई कर दी। भोसरी पुलिस आगे की जांच कर रही है।