गणेशोत्सव पर पुणे मेट्रो का बड़ा फैसला: अब 6 नहीं, हर 5 मिनट में दौड़ेगी मेट्रो, महामेट्रो ने सफल किया परीक्षण

Vanaz Ramwadi Pimpri Swargate Metro: पुणे में गणेशोत्सव के दौरान व्यस्त समय में हर 5 मिनट में चलेगी मेट्रो; महामेट्रो वनाज-रामवाड़ी और पिंपरी-स्वारगेट मार्ग पर सभी 33 रेक उतारेगा।
Pune Metro station and a metro train
पुणे मेट्रो स्टेशनसोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MahaMetro Shravan Hardikar Pune: पुणे मेट्रो को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स और आगामी गणेशोत्सव के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महामेट्रो) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। त्योहारी सीजन के दौरान व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। गणेशोत्सव से व्यस्त समय में अब हर 6 मिनट के बजाय हर 5 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। वहीं, गैर-व्यस्त समय (Non-Peak Hours) में ट्रेनें पूर्ववत हर 10 मिनट में चलती रहेंगी।

सभी 33 रेक होंगे ट्रैक पर तैनात

महामेट्रो के पास वर्तमान में 3 कोच वाले कुल 33 रेक उपलब्ध हैं, जिनमें से अभी 30 रेक नियमित परिचालन में हैं। 5 मिनट की फ्रीक्वेंसी लागू करने के लिए महामेट्रो अपने सभी 33 रेकों को सेवा में उतारेगा। इसमें से वनाज से रामवाड़ी रूट पर 17 रेक और पिंपरी-चिंचवड़ से स्वारगेट रूट पर 16 रेक का संचालन किया जाएगा।

Pune Metro station and a metro train
नागपुर में 1,046 में 589 तबेले अवैध! RTI में खुलासा, सड़क पर मवेशियों से बढ़ी परेशानी

फेरों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सीधा फायदा

पुणे महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डीकर ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 5 मिनट के अंतराल का परीक्षण पिछले तीन दिनों से किया जा रहा था, जो पूरी तरह सफल रहा है। वर्तमान में दोनों कॉरिडोर मिलाकर रोजाना लगभग 2.40 लाख से 2.50 लाख यात्री सफर कर रहे हैं और प्रतिदिन 554 फेरे लगाए जाते हैं। फ्रीक्वेंसी 5 मिनट होने से दैनिक फेरों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और समयबद्ध परिवहन सुविधा मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com