- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Lonavala News Bjp Clean Sweep Ncp Ajit Pawar Historic Victory Municipal Election
Lonavala: भाजपा का सूपड़ा साफ, अजित पवार की NCP की ऐतिहासिक जीत
Maharashtra Local Body Election: लोणावला नगर परिषद चुनाव में एनसीपी (अजित पवार) ने 16 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा सिर्फ 4 सीटों पर सिमट गई।
- Written By: अपूर्वा नायक

लोणावला नगर परिषद (सौ. सोशल मीडिया )
Lonavala Municipal Election Results: पर्यटन नगरी लोणावला की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए सत्ता की चाबी अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एनसीपी) के हाथों में सौंप दी है।
राजेंद्र सोनवणे लोणावला के नए नगर अध्यक्ष चुने गए हैं, जिन्होंने भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के गठबंधन को करारी शिकस्त दी। लोणावला नगर परिषद की कुल 27 सीटों में से राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) ने 16 सीटों पर कब्जा जमाकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
पिछली बार एकतरफा राज करने वाली भाजपा इस बार महज 4 सीटों पर सिमट कर रह गई। अन्य दलों में कांग्रेस को 3, निर्दलीयों को 3 और शिवसेना (ठाकरे गुट) को 1 सीट मिली है। नगर अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राजेंद्र सोनवणे ने 19,529 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा के गिरीश कांबले को केवल 8,848 मत मिले।
सम्बंधित ख़बरें
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
मोहम्मदवाड़ी में नए नल कनेक्शन के नाम पर 50 हजार की वसूली, विधायक चेतन तुपे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Land Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
पुणे की दिग्गज कंपनी Adinath Agro अब बनी Adinova; सुरभि और विन सॉस के साथ नई पहचान से बाजार में मचाएगी धूम
सोनवणे ने 10,681 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा है। शिवसेना (शिंदे गुट) के सूर्यकांत वाघमारे को 2,779 और शिवसेना (ठाकरे गुट) के राजेंद्र दिवेकर को मात्र 1,922 मत ही मिल पाए।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Nikay Chunav: अजित की राजनीति ने चौंकाया; कहा- ‘दिल’ अब भी चाचा के पास !
दिग्गज चेहरों की हुई हार
भाजपा के लिए सबसे बड़ी निराशा व्यक्तिगत हार रही। पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेखा जाधव को एनसीपी की आरती तिकोने ने 484 मतों से हरा दिया। सुरेखा जाधव की पुत्री अश्विनी जाधव को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
Lonavala news bjp clean sweep ncp ajit pawar historic victory municipal election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PMचंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 02:39 PMसंभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
May 12, 2026 | 02:38 PMनई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMWork From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
May 12, 2026 | 02:27 PM8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
May 12, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














