-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Like Delhi Mohalla Clinic Will Start In Pimpri
दिल्ली की तरह पिंपरी में भी शुरू होगा मोहल्ला क्लीनिक
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी : मुख्यमंत्री (Chief Minister) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की लोकप्रिय योजनाओं में शुमार दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) शहर में महानगरपालिका (Municipal Corporation) द्वारा ऐसे क्लिनिक शुरू करने का फैसला किया गया है। पूरे शहर में करीब 30 से 40 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। इससे मरीजों को घर के पास ही क्लीनिक में इलाज मिल सकेगा। इससे महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति (वाईसीएम) हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवा का भार कम होने में मदद मिलेगी।
इसकी जानकारी देते हुए पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका कमिश्नर राजेश पाटिल ने बताया, महानगरपालिका की आम सभा में नगरसेवकों ने वाईसीएम हॉस्पिटल में मरीजों को अच्छा इलाज सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की थी। पी.जी. इंस्टिट्यूट में डॉक्टर अच्छी सेवा नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों के बीच समन्वय का अभाव है, ऐसी कई शिकायतें करते हुए नगरसेवकों ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद महानगरपालिका कमिश्नर पाटिल ने मोहल्ला क्लिनिक योजना लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि, गंभीर बीमारियों सहित मामूली बीमारियों के कारण हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवा का भार बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए प्रभाग के अनुसार क्लीनिक शुरू किए जाने से नागरिकों को घर के पास इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज
विशेष रूप से घरकुल, झोपड़पट्टी क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाने की योजना है। बड़े पैमाने पर विकसित हुए चर्होली, मोशी, चिखली और डुडुलगांव आदि इलाकों में हॉस्पिटल और क्लीनिक नहीं होने के कारण वहां पर प्रमुखता से क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। इससे नागरिकों को अच्छी सुविधा कम समय में मिलेगी। शहर भर में 30 से 40 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की योजना है। इसके लिए डॉक्टर, नर्सेस और पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 200 कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। इससे वाईसीएम और बड़े हॉस्पिटलों में होने वाली भीड़ कम होगी। ल. स्पेशल इम्पैक्ट बांड द्वारा इन क्लीनिक के लिए मशीने और सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी। वाईसीएम में सुधार के लिए वहां डॉक्टरों को देश के सर्वोत्तम चंडीगढ के पी.जी.इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल के दौरे पर भेजा जाएगा। इन क्लीनिकों में सेवा सुविधा सहित कामकाज की योजना बनाई जाएगी।
Like delhi mohalla clinic will start in pimpri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














