- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Landslide In Lavasa City Of Pune Two People Feared Trapped One Dead
पुणे के लवासा सिटी में भूस्खलन, दो लोगों के फंसे होने की आशंका, एक की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार रात से हो रही भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया है। कई निचले इलाकों और इमारतों में पानी भर गया है। वहीं, भूस्खलन की चपेट में आए लवासा सिटी के तीन बंगलों में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिले की मुलशी तहसील में बुधवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। लवासा भी इसी तहसील क्षेत्र में आता है।
- Written By: शुभम सोनडवले

लवासा सिटी में भूस्खलन (फोटो: पीटीआई)
पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार रात से हो रही भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया है। कई निचले इलाकों और इमारतों में पानी भर गया है। वहीं, भूस्खलन की चपेट में आए लवासा सिटी के तीन बंगलों में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है।
अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर से लगभग 65 किलोमीटर दूर निजी शहर लवासा में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 453 मिलीमीटर बारिश हुई। जिले की मुलशी तहसील में बुधवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। लवासा भी इसी तहसील क्षेत्र में आता है।
पुलिस के अनुसार, दसावे गांव में तड़के हुए भूस्खलन की चपेट में आए तीन बंगलों में से एक में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है जो यहां देखभाल का काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी तलाशी और बचाव अभियान में जुटे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
Nagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
अब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
पुणे के जिलाधिकारी सुहास दिवसे ने बताया कि जिला प्रशासन बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है। पौड थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि फंसे हुए दोनों लोग भूस्खलन प्रभावित बंगलों में से एक में ‘केयरटेकर’ के रूप में काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि इस बीच एक अलग घटना में मुलशी तहसील के तमहिनी घाट में भूस्खलन का मलबा सड़क किनारे एक ढाबे पर आ गिरा जिसके कारण शिवाजी बहिरत नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
गौरतलब है कि पुणे में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। शहर में सिंहगढ़ रोड, बावधन, बानेर और डेक्कन जिमखाना जैसे निचले इलाकों में स्थित आवासीय परिसरों में पानी भर गया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जिला प्रशासन के प्रयास शुरू हैं। मौसम विभाग ने पुणे जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकतर इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत सेना की टीमों को भी तैनात किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Landslide in lavasa city of pune two people feared trapped one dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM










