पुणे के कोंढवा में पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पैर से आर-पार हुई गोली

Pune Kondhwa Firing Case Saurabh Tribanke: पुणे के कोंढवा में पुरानी रंजिश को लेकर अपराधियों ने चलाई गोली; 27 वर्षीय सौरभ त्रिबंके घायल, 10 आरोपियों पर केस दर्ज।
Kondhwa Police Station with a gun and a bullet
बंदूक और गोली के साथ कोंढवा पुलिस स्टेशन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Gang War Firing Laxminagar: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और शैक्षणिक राजधानी पुणे का कोंढवा इलाका एक बार फिर गैंगवार और अपराधियों के खौफ से दहल उठा है। कोंढवा के लक्ष्मीनगर क्षेत्र में एक साल पुराने आपसी विवाद को लेकर आदतन अपराधियों के एक गिरोह ने सरेआम हमला बोलते हुए 27 वर्षीय युवक पर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली युवक के बाएं पैर की पिंडली से आर-पार हो गई, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इलाके में दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए।

एक साल पुराना विवाद बनी हमले की वजह

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार, सागर पंधरकर और एक नाबालिग लड़के के बीच करीब एक वर्ष पहले तीखी बहस और विवाद हुआ था। इसी रंजिश को मन में रखकर आरोपियों की टोली ने योजनाबद्ध तरीके से सौरभ पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुराने विवाद में दिया वारदात को अंजाम, युवक गंभीर

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सौरभ अनिल त्रिबंके (27, निवासी लक्ष्मीनगर, कोंढवा) के रूप में हुई है। घायल सौरभ को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित की शिकायत पर कोंढवा पुलिस स्टेशन में दादु भालेराव, जाम्बा और उनके अन्य 8 से 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट, क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस कानून की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक केस दर्ज किया है।

Kondhwa Police Station with a gun and a bullet
रील का भूत पड़ा भारी, चाकण में 4 SUV से सड़क पर स्टंटबाजी, ड्रोन से वीडियो बना रहे 4 युवकों पर पुलिस का शिकंजा

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कोंढवा पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोंढवा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुणे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com