दूध के बाद अब पनीर-घी और मिठाई भी महंगी! 16 नवंबर से कात्रज डेयरी की नई दरें लागू

Katraj Milk Price Hike: पुणे में कात्रज डेयरी के गाय और भैंस के दूध की कीमत 16 नवंबर से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ेगी। दूध से बने उत्पादों के दाम भी 10 प्रतिशत तक बढ़ाए जाएंगे।
katraj milk price hike pune new rates november 2026
व्यावसायिक कल्याणकारी संघ की बैठक(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कात्रज डेयरी संघ ने गाय और भैंस के दूध में चार रुपये बढ़ोतरी का फैसला किया है।

  • पुणे में दूध से बने सभी उत्पादों के दाम दस प्रतिशत तक बढ़ाए जाएंगे।

  • दूध और डेयरी उत्पादों की ये नई बढ़ी हुई दरें सोमवार से लागू होंगी।

Katraj Dairy Milk New Rates: अब दूध खरीदने के लिए जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। दूध उत्पादक व प्रक्रिया व्यावसायिक कल्याणकारी संघ ने गाय और भैंस के दूध की बिक्री दर में प्रति लीटर 4 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला किया है। दूध से बने उत्पादों के दाम भी 10 प्रतिशत तक बढ़ाए जाएंगे।

नई दरें सोमवार, 16 नवंबर से लागू होंगी। यह फैसला शुक्रवार को कात्रज डेयरी में हुई संघ के सदस्यों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष गोपाल म्हस्के ने की।

डीजल, पैकिंग और चीनी की बढ़ती कीमतों का असर

संघ का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ा है। चीनी की कीमतों में उछाल, पैकिंग का खर्च और मानव संसाधन पर होने वाला व्यय भी बढ़ा है। दूध की खरीद दरों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है और आगे इसमें और इजाफे की संभावना जताई जा रही है। इन्हीं हालात को देखते हुए बिक्री दरों में वृद्धि का निर्णय लिया गया।

संघ के अनुसार, इस बढ़ोतरी से उत्पादन, पैकिंग, परिवहन और अन्य खर्चों का संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही दूध उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सकेगा। बैठक में महाराष्ट्र के प्रमुख सहकारी और निजी दूध संघों के 50 प्रतिनिधि मौजूद थे। पुणे जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ के चेयरमैन अरुण सिताराम चांभारे ने सभी का आभार जताया।

katraj milk price hike pune new rates november 2026
मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

दूध महंगा होने से मिठाई कारोबार की बढ़ेगी लागत

पिछले दो महीनों से दूध की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब डेयरी उत्पादों और मिठाई के बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण पुणे शहर के मिठाई और डेयरी कारोबारियों ने पनीर, खोया, घी, दही और विभिन्न मिठाइयों के दामों में औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की तैयारी की है।

त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में होने वाली इस महंगाई से पुणेकरों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।

katraj milk price hike pune new rates november 2026
पहले सुनेत्रा पवार के ऑफिस से फोन, अब पार्थ पवार की विधायकों के साथ अचानक बैठक; NCP में क्या पक रहा है?

पनीर, खोया, घी और दही के दाम बढ़ाने की तैयारी

दूध की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण डेयरी कारोबारियों की उत्पादन लागत बढ़ गई है। इसका सीधा असर दूध से बनने वाले उत्पादों पर पड़ रहा है। पनीर, खोया, घी और दही जैसे उत्पादों के निर्माण में दूध की बड़ी मात्रा इस्तेमाल होती है। ऐसे में दूध महंगा होने से इन उत्पादों की कीमतें बढ़ाना कारोबारियों के लिए जरूरी हो गया है। मिठाई कारोबार पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट