पुणे में कसबा पेठ में पति-पत्नी के विवाद के दौरान चली गोली, पति घायल, खुदकुशी या हमला? जांच में जुटी पुलिस

Pune Crime News: पुणे के कसबा पेठ में पति-पत्नी के विवाद के दौरान गोली चलने से पति गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में भर्ती पति ने पत्नी पर तो पत्नी ने खुदकुशी के प्रयास का आरोप लगाया।
Pune Gunshot fired during a dispute between a husband and wife in Kasba Peth
पुणे गोलीबारी घटना, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Kasba Peth Pune Firing Incident: पुणे शहर के कसबा पेठ इलाके में सोमवार सुबह एक मकान से अचानक गोली चलने की आवाज आने के बाद हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान गोली चली, जो पति की छाती में जा लगी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

गोली किसने चलाई, पुलिस की जांच जारी

फायरिंग की घटना में गोली किसने चलाई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं और दोनों पक्षों के बयानों की जांच की जा रही है।

तीन साल से चल रहा तलाक का मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, घायल अभिजीत शिंगोटे (33), मूल रूप से श्रीरामपुर के रहने वाले हैं और तपकीर गली में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। पिछले करीब तीन वर्षों से उनका पत्नी कावेरी के साथ तलाक का मुकदमा अदालत में चल रहा है। दंपति के दोनों बच्चे फिलहाल ननिहाल में रहते हैं।

दो दिन पहले घर लौटी थी पत्नी

बताया गया कि मई में पत्नी बच्चों के एडमिशन के सिलसिले में मायके गई थी और घटना से दो दिन पहले ही कसबा पेठ स्थित घर लौटी थी। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

Pune Gunshot fired during a dispute between a husband and wife in Kasba Peth
महाराष्ट्र में सोलर नावों को बढ़ावा, मुंबई-अलीबाग से सिंधुदुर्ग तक जल परिवहन होगा आधुनिक और प्रदूषणमुक्त

पत्नी और पति के बयान अलग-अलग

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पत्नी कावेरी का दावा है कि अभिजीत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं अस्पताल में भर्ती अभिजीत का आरोप है कि बहस के दौरान उसकी पत्नी ने उस पर गोली चलाई।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

दोनों पक्षों के दावों में अंतर होने के कारण पुलिस घटना की परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। गोली किस हथियार से चली, फायरिंग के समय घर में कौन मौजूद था और घटना वास्तव में किस तरह हुई, इन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग की वास्तविक वजह और जिम्मेदार व्यक्ति की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com