पुणे के कर्वेनगर में लावारिस मिला एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का जखीरा, FDA की कार्रवाई के डर से फेंकने की आशंका

Tukaram Mundhe Action: पुणे के कर्वेनगर में भारी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स लावारिस हालत में मिला है। आशंका है कि FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे की सख्त कार्रवाई के डर से इसे फेंका गया।
A massive stock of expired cold drinks was found dumped in Pune's Karvenagar, suspected to be driven by fear of FDA Commissioner Tukaram Mundhe's crackdown.
आयुक्त तुकाराम मुंढे (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Pune Karvenagar News: कर्वेनगर स्थित वनदेवी मंदिर के पास एक सुनसान इलाके की खाली जमीन पर भारी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का स्टॉक लावारिस हालत में पाया गया। बताया जा रहा है कि विभिन्न नामी और प्रतिष्ठित कंपनियों की इन हजारों प्लास्टिक की बोतलों को एक टेम्पो में भरकर लाया गया था और अंधेरे का फायदा उठाकर यहां चुपचाप डंप कर दिया गया।

शहर में बड़ा अभियान जारी

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर राज्य में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। पुणे शहर के वारजे, कर्वेनगर और कोथरूड जैसे प्रमुख इलाकों में भी एफडीए की टीमों ने लगातार छापेमारी कर नियम तोड़ने वाले गुटखा विक्रेताओं और अवैध खाद्य व्यवसायियों पर नकेल कसी है।

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई और भारी जुर्माने के डर से कुछ अज्ञात थोक व्यापारियों ने कानूनी शिकंजे से बचने के लिए खराब हो चुके स्टॉक को खुले बाजार में बेचने या सही तरीके से नष्ट करने के बजाय, इस खाली मैदान में फेंककर अपना पल्ला झाड़ लिया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई चिंता

  • सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कदम ने स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि जहां यह स्टॉक फेंका गया है, वह पूरी तरह से एक रिहायशी इलाका है।
  • पुणे शहर यदि ये रंग बिरंगी बोतलें मासूम बच्चों के हाथ लग जाती हैं और वे अनजाने में इस जहरीले हो चुके पेय का सेवन कर लेते हैं, तो पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर फूड पॉइजनिंग जैसी भयानक चिकित्सीय आपातस्थिति पैदा हो सकती है।
  • वारजे-कर्वेनगर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कहा गया है कि इस मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति और प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक नितिन लोखंडे ने बाताया की आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा चलाई जा रही सख्त कार्रवाई के डर से ही किसी अज्ञात व्यवसायी ने एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का यह बड़ा स्टॉक फेंका होगा, ऐसा प्राथमिक अनुमान है। इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली जा रही है और संबंधित लोगों की खोज कर उनके खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Navbharat Live
navbharatlive.com