इंडिगो एयरलाइन ने हवाई यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी, पुणे-भोपाल के बीच 1 अक्टूबर से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट
हवाई यात्रा करने वाले के लिए इंडिगाे एयरलाइन ने एक खुशखबरी दी है। इंडिगो ने पुणे और भोपाल के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। पुणे और भोपाल के बीच यह फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुणे: हवाई यात्रा करने वाले के लिए इंडिगाे एयरलाइन ने एक खुशखबरी दी है। इंडिगो ने पुणे और भोपाल के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। पुणे और भोपाल के बीच यह फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि इस मार्ग पर अभी एक भी फ्लाइट नहीं है। यह उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों के लोगों को राहत मिलेगी। यह उड़ाने रात में संचालित होगी।
भोपाल और पुणे के बीच उड़ानें 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली हैं, जिससे दोनों प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यह यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की वजह से यह फैसला लिया गया है। अग्रणी घरेलू एयरलाइन इंडिगो यह सेवा शुरू करेगी। पुणे हवाई अड्डे से रात के दौरान उड़ानें निर्धारित की जाएगी। इंडिगो इस मार्ग पर रात्रि उड़ान संचालित करने वाली पहली कंपनी होगी, जिसमें पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे के लिए 1:10 बजे प्रस्थान और 1:40 बजे भोपाल से वापसी उड़ान के लिए एक स्लॉट सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें:- अनिल देखमुख ने देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना, लाडली बहन योजना पर दिया बड़ा बयान
सम्बंधित ख़बरें
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
Vat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
बता दें कि इसके पहले एयर इंडिया दिल्ली से पुणे होते हुए भोपाल तक एक दिन की उड़ान संचालित करती थी, लेकिन सेना से स्लॉट और एनओसी हासिल करने में कठिनाइयों के कारण इसे बंद कर दिया गया था। पुणे हवाई अड्डे पर 24/7 परिचालन की शुरुआत के साथ, एयर इंडिया के लिए पुणे के लिए अपनी रात की उड़ानें फिर से शुरू करने की संभावना है।
रनवे का दिन में सैन्य उपयोग
जानकारी के लिए बता दें कि पुणे-भोपाल के शुरू हो रही उड़ान रात के समय संचालित होगी, क्योंकि पुणे हवाई अड्डे का रनवे दिन के समय सैन्य उपयोग के लिए आरक्षित रहता है। इसलिए यहां वाणिज्यिक उड़ानों के लिए केवल रात्रि का समय ही उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:- सिंधुदुर्ग के राजकोट किले पर आपस में भिड़े ठाकरे गुट और नारायण राणे के समर्थक
5-6 स्लॉट उपलब्ध
वर्तमान में, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने रात के संचालन के लिए 5-6 उपलब्ध स्लॉट बताई है। इन टाइम स्लॉट में रुचि रखने वाली एयरलाइंस को मुफ्त विमान पार्किंग से लाभ होगा। देर रात और सुबह की उड़ानें शुरू करने की संभावना तलाशने के लिए विभिन्न एयरलाइनों के साथ चर्चा चल रही है।
