-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Indians Return From Dubai Pune Airport Middle East Conflict
दुबई एयरपोर्ट पर मिसाइल अलर्ट, यात्रियों को ले जाया गया बंकर में! पुणे लौटे भारतीयों ने सुनाई खौफनाक दास्तां
- Written By: प्रिया जैस
Indians return from Dubai: मिडिल ईस्ट संकट के बीच दुबई से पुणे लौटे भारतीय। यात्रियों ने सुनाई धमाकों और बंकरों की कहानी, भारत सरकार की मदद को सराहा। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

पुणे एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे भारतीय (सौजन्य-IANS)
Pune Airport Dubai Flight: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच दुबई से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालकर वापस लाया गया है। पुणे एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भारतीय नागरिकों ने खुशी जताई और सरकार की प्रशंसा की।
दुबई से पुणे एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री निधि ने कहा, “शुरू में, जब पिछले शनिवार को लड़ाई शुरू हुई तो डर लग रहा था। लेकिन उसके बाद कॉलेज, भारतीय दूतावास और भारत सरकार ने बहुत मदद की। सब कुछ बहुत अच्छा था।”
Pune, Maharashtra: A passenger arriving at Pune Airport from Dubai says, “Initially, I was scared when the fight started last Saturday. But after that, the college, the Indian Embassy, and the Indian Government were very helpful. Everything was very good” pic.twitter.com/pzBkvVkTln — IANS (@ians_india) March 8, 2026
विदेश में भारतीयों को मिला अच्छा सपोर्ट
उन्होंने कहा कि वापस लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम जल्द लड़ाई रुकने की उम्मीद करते हैं, जिससे वापस कॉलेज लौट सकें और पढ़ाई का नुकसान न हो। निधि ने आगे कहा, “सरकार बहुत ही ईमानदारी के साथ अच्छा काम कर रही है। इस सरकार के कारण ही विदेश में भारतीयों को सबसे अच्छा सपोर्ट मिलता है। इसलिए हम अपनी भारत सरकार पर भी गर्व करते हैं।”
एक अन्य महिला यात्री प्रियंका ने बताया कि हम ऑफिस वर्क के लिए 15 दिन की यात्रा पर गए थे। हमें बिल्कुल भी यह महसूस नहीं हुआ कि हम एक युद्धग्रस्त देश में जाकर फंसे हुए हैं या सुरक्षित नहीं हैं। हम सभी के लिए वहां की सरकार ने अच्छी सुरक्षा दे रखी थी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दूर से धमाकों की आवाजें आती थीं, लेकिन वहां बिल्कुल भी खतरनाक या पैनिक की स्थिति नहीं बनी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में One Journey One Ticket सिस्टम की तैयारी, एक टिकट से कर सकेंगे मेट्रो और PMPML बस का सफर
Pune Metro Line 3 का सफर जुलाई से होगा शुरू, हिंजवडी से शिवाजीनगर की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में होगी पूरी
Purandar Airport Project: प्रभावित किसानों के भूमि विवाद सुलझाने को 22 जून को विशेष कैंप, मौके पर होगा निपटारा
Pune Waste Management: हर दिन निकल रहा 2,700 टन वेस्ट, मनपा ने 27 प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स से संभाला मोर्चा
मिसाइल अटैक का आया था अलर्ट
अर्जुन बंधू ने बताया कि जब हम लोग एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, तभी मिसाइल अटैक का अलर्ट आया था। सभी लोगों को नीचे बंकर में ले जाया गया था। कुछ समय के बाद जब स्थिति सामान्य हो गई, तब लोगों को बाहर लाया गया। हमें बाद में पता चला कि उन मिसाइलों को मार गिराया गया है।
#WATCH | Maharashtra: A passenger, who arrived at Pune Airport from Dubai, says, “I feel great to be back home…The situation is very tense there and many flights are getting cancelled…I have been trying to book a flight for a week…The embassy and the Indian government are… pic.twitter.com/3wGjUVA9JR — ANI (@ANI) March 8, 2026
यह भी पढ़ें – कट्टर देशभक्त थे सावरकर…नागपुर में गरजे नितिन गडकरी, राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
दुबई से पुणे एयरपोर्ट पहुंचे यात्री आनंद विनेर्कर ने कहा, “मैंने फ्लाइट बुक की थी, लेकिन उसमें देरी हो रही थी। स्पाइसजेट की वजह से मैं यहां टाइम पर पहुंच गया। उन्होंने फ्लाइट्स कैंसिल नहीं कीं। मैं एक हफ्ते तक फंसा रहा। वापस आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”
दुबई से पुणे एयरपोर्ट पहुंचे गुल्फाम ने कहा, “मैं वहां छह साल से काम कर रहा हूं। हमें कुछ शोर सुनाई दे रहा था, लेकिन वहां सब ठीक है। यूएई सभी का बहुत अच्छे से ख्याल रख रहा है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indians return from dubai pune airport middle east conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा: हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय घेरा, पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम
Jun 20, 2026 | 03:53 PMस्मार्ट सिटी बंद होने से छत्रपति संभाजीनगर मनपा पर 35 करोड़ का बोझ, 29 जून को बैठक; अगस्त से चलेंगी ई-बसें
Jun 20, 2026 | 03:52 PMनागपुर में स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल! कम्युनिटी टॉयलेट्स पर हर महीने 66 लाख का खर्च, फिर भी बजबजा रहे शौचालय
Jun 20, 2026 | 03:47 PMपुणे में One Journey One Ticket सिस्टम की तैयारी, एक टिकट से कर सकेंगे मेट्रो और PMPML बस का सफर
Jun 20, 2026 | 03:44 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा: कचरा संकलन कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, सभापति अनिल मकरिये ने दिए जांच के आदेश
Jun 20, 2026 | 03:38 PMभरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
Jun 20, 2026 | 03:37 PMऑपरेशन थंडर से नशा तस्करों पर शिकंजा, नागपुर पुलिस का अभियान तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील
Jun 20, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM













