-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- In Swargate Molestation Case Victim Wrote Letter Against Police Made Serious Allegations
Pune News: स्वारगेट दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने पुलिस पर लगाए आरोप, लिख दिया लेटर, कहा- क्या मुझे ये अधिकार नहीं?
- Written By: प्रिया जैस
Pune Case: फरवरी में स्वारगेट बस स्टैंड में दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया। स्वारगेट परिसर में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित युवती ने एक पत्र लिखकर पुणे पुलिस पर बम फोड़ दिया है।

पुणे स्वारगेट दुष्कर्म मामले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: स्वारगेट परिसर में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित युवती ने एक पत्र लिखकर पुणे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए लेटर बम फोड़ दिया है। अपने पत्र में उसने मेडिकल जांच, पुलिस की भूमिका और सरकारी वकील की नियुक्ति को लेकर उसे हुई मुश्किल का जिक्र किया है। पीड़िता ने इस मामले में सरकारी वकील के तौर पर असीम सरोदे की नियुक्ति की मांग की थी लेकिन पुलिस की तरफ से देरी होने का हवाला देने का आरोप युवती ने लगाया है।
युवती ने पूछा है कि क्या मुझे अपना वकील चुनने का अधिकार नहीं है? इन आरोपों के बाद एक बार फिर से पुणे पुलिस के कामकाज के तरीके पर सवाल खड़ हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने अपने पत्र में मेडिकल और पुलिस प्रक्रिया के कष्टप्रद अनुभव का जिक्र किया है। मेडिकल जांच को लेकर उसने कहा है कि पुरुष मेडिकल अधिकारियों ने उसकी इच्छा के खिलाफ जांच की। साथ ही पुलिस पूछताछ के दौरान उसे कई पुरुष पुलिस अधिकारियों के सामने घटना का विस्तार से वर्णन करना पड़ा।
अपनी जान बचाना ज्यादा जरूरी
पीड़िता ने अपने पत्र में दुष्कर्म की घटना का उल्लेख करते हुए कहा है कि आरोपी दत्ता गाडे द्वारा दो बार दुष्कर्म करने के बाद फिर से लैंगिक अत्याचार का प्रयास किया गया लेकिन उसके जोरदार प्रतिकार की वजह से वह भाग गया। इस बीच उसने पत्र में प्रताड़ना की घटना के दौरान अपनी मानसिक स्थिति के बारे में भी लिखा। जैसे ही वह चिल्लाई, उसकी आवाज़ अचानक बंद हो गई और गायब हो गई। साथ ही उसने अन्य पीड़ितों को भी याद किया जिन्हें विरोध करने पर मार दिया गया था। उसने यह भी बताया है कि उसके लिए अपनी जान बचाना ज्यादा महत्वपूर्ण था।
सम्बंधित ख़बरें
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
ये था पूरा मामला
एक सीरियल अपराधी ने स्वारगेट बस डिपो में खड़ी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 25 फरवरी मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने गृहनगर सातारा जिले के लिए बस पकड़ने के इंतजार में थी। संदिग्ध ने उसे डिपो में खड़ी राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस में चढ़ने को कहा। महिला उसकी बातों में आ गई और उसके साथ वहां तक चली गई, जहां एक बस सुनसान जगह पर खड़ी थी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को बस के अंदर बैठने के लिए कहा और फिर खुद भी अंदर घुस गया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
In swargate molestation case victim wrote letter against police made serious allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














