पुणे के हिंजवड़ी IT पार्क की बदहाल सड़कों पर फूटा गुस्सा, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का बड़े आंदोलन का ऐलान

Pune IT Employees Citizen Protest: पुणे के हिंजवड़ी-माण-मारुंजी आईटी पार्क में खराब सड़कों, ट्रैफिक और पानी की किल्लत से परेशान आईटी कर्मियों और निवासियों ने आंदोलन का ऐलान कर नई मनपा की मांग की।
Pune: IT professionals protest over basic amenities in Hinjawadi-Maan-Marunji
हिंजवड़ी आईटी पार्क बुनियादी ढांचा विरोध फोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Hinjawadi IT Park Infrastructure Protest Pune: चाकण के बाद अब हिंजवड़ी-माण-मारुंजी स्थित राजीव गांधी आईटी पार्क की बदहाल बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्थानीय निवासियों और आईटी पेशेवरों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। टूटी-फूटी सड़कों, जानलेवा गड्डों, रोजाना के भीषण ट्रैफिक जाम, अपर्याप्त जलापूर्ति और प्रशासनिक अनदेखी से तंग आकर आईटी कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और किसानों ने सड़क पर उतरकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने का फैसला किया है।

बुनियादी ढांचा पूरी तरह चरमरा गया

हिंजवड़ी-माण-मारुंजी क्षेत्र की रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आईटी और आवासीय विकास तो तेजी से हुआ, लेकिन बुनियादी ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है। आबादी तेजी से बढ़ने के बावजूद सड़क, यातायात, पानी और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास नहीं हुआ है।

भू-अधिग्रहण प्रक्रिया तुरंत पूरी करने मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रस्तावित सड़कों और चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भू-संपादन प्रक्रिया तत्काल पूरी करने की मांग की है। जमीन मालिकों को उचित मुआवजा देकर सड़क निर्माण का काम बिना देरी शुरू किया जाए। साथ ही माण-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन क्रमांक 3 का काम युद्धस्तर पर पूरा कर सेवा जल्द शुरू करने की मांग की गई।

गड्डों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, इसलिए आपातकालीन मरम्मत उपाय लागू करने की मांग की गई है। नागरिकों ने सात दिनों में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विशेष बैठक बुलाने का अल्टीमेटम दिया है।

Pune: IT professionals protest over basic amenities in Hinjawadi-Maan-Marunji
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में तेजी, ठाणे से जरोली तक 135.45 किमी एलिवेटेड सेक्शन का निर्माण जारी

एकीकृत विकास के लिए बनाएं नई मनपा

हिजवड़ी-माण-मारुंजी और आसपास के क्षेत्रों के एकीकृत विकास के लिए नई महानगर पालिका बनाने की मांग तेज हो गई है। सरकारी प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने की मांग भी इस दौरान रखी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com