-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Greeting Of Bharat Ratna Dr Babasaheb Ambedkar With Flowers From Helicopter
जय भीम के जय कारे, हैलीकॉप्टर से पुष्पवृष्टि से भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अभिवादन
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: भीमसृष्टि का शोभायमान परिसर, जय भीम के जयकारे, आकर्षक रैलियां, डीजे के ताल पर थिरकते युवा, हैलीकॉप्टर (Helicopter) से पुष्पवृष्टि और एक से बढ़कर एक रंगारंग और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) की जयंती की समस्त पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) में धूम रही। पिंपरी चौक (Pimpri Chowk) स्थित बाबासाहेब के स्मारक को अभिवादन करने के लिए बीती रात से ही भीमसागर उमड़ पड़ा।
पिंपरी चौक में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक परिसर में बीती रात से मेला सा लगा रहा। पिंपरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अण्णा बनसोडे की ओर से रात को पिंपरी स्मारक परिसर में पटाखों की भव्य आतिशबाजी की गई। विधायक बनसोडे और उनके पुत्र सिद्धार्थ बनसोडे की ओर से आज सुबह 11 बजे से ही पिंपरी चौक में अन्नदान का भव्य आयोजन किया गया था, जिसका लाभ हजारों अनुयायियों ने उठाया। बनसोडे की अगुवाई में पिंपरी चौक में मुंबई स्थित लाड के प्रसिद्ध सोनू मोनू बिट्ज बैंड की प्रस्तुति और मुलशी के साईं लाइट्स, एस ऑडियो टेक साउंड का लेजर शो इस साल जयंती के मुख्य आकर्षण रहे।
माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया
पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका की ओर से भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासन शेखर सिंह ने मुख्य प्रशासनिक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगरपालिका के साथ-साथ पिंपरी चौक, दापोड़ी और एचए कॉलोनी में भी डॉ आंबेडकर स्मारक पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया। महानगरपालिका की ओर से बाबासाहेब के स्मारक पर पुष्पवृष्टि की गई। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र वाघ, उल्हास जगताप, मुख्य संयोजक और मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी डॉ.पवन सालवे, उप आयुक्त रविकिरण घोडके, मनोज लोणकर, पूर्व नगर सदस्य एड. सचिन भोसले, अनंत को-हाले मारुती भापकर, सद्गुरू कदम, विशेष अधिकारी किरण गायकवाड, क्षेत्रीय अधिकारी आण्णा बोदडे, विजयकुमार थोरात, कार्यकारी अभियंता रविंद्र पवार आदि उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
लगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
4 और 10 साल की बच्चियों से 65 साल के शख्स ने कई-बार की दरिंदगी, पड़ोसी की सतर्कता से खुला राज
युगों-युगों तक वंदनीय रहेंगें बाबासाहेब
पिंपरी-चिंचवड भारतीय जनता पार्टी की ओर से पिंपरी मोरवाडी स्थित मध्यवर्ती जनसंपर्क कार्यालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर अभिवादन किया गया। पार्टी के शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे ने कहा कि समाज के दीन दुर्बलों को मुख्य प्रवाह में लाने का सफल प्रयास करने वाले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रज्ञासूर्य जननायक हैं। पढ़ो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश देनेवाले बाबासाहेब युगों-युगों तक वंदनीय रहेंगें। इस मौके पर विधायक उमा खापरे, प्रदेश सचिव अमित गोरखे, दक्षिण भारतीय आघाडी के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पिल्ले, संगठन महासचिव अमोल थोरात, अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष सुभाष सरोदे, पूर्व नगरसेविका सुजाता पालांडे आदि उपस्थित थे। एमआईएम की ओर से मुस्लिम भाइयों ने पिंपरी चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष धम्मराज सालवे, उपाध्यक्ष दीपक कांबले, महिला अध्यक्ष रुहिनाज शेख, खालिद मुजावर, शफीउल्ला काजी, नियाज देसाई, वसीम तंबोली आदि उपस्थित थे।
Greeting of bharat ratna dr babasaheb ambedkar with flowers from helicopter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMमेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PMFrance Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Aug 05, 2026 | 09:57 PMआंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM














