पुणे के कुछ हिस्सों में बना रहेगा कोहरा, तापमान में उतार-चढ़ाव : IMD
- Written By: दिपक.पांडे
Representative Photo
पुणे : फरवरी (February) में एक सप्ताह की गर्म रातों के बाद, मंगलवार (Tuesday) को पुणे (Pune) ने न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में गिरावट दर्ज की गई और पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) तक गिर गया। IMD के अनुसार, उत्तर से ठंडी हवाएं (Cold Wind) चल रही हैं। हालांकि, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान (Temperature) में वृद्धि का रुझान देखने को मिल सकता है।
पुणे में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री, जो सामान्य से ठंडा रहा। जबकि मंगलवार को दिन का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी की शुरुआत कूलर नोट पर हुई, जब 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
कुछ इलाकों में धुंध के आसार
आईएमडी पुणे के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने कहा कि रात का तापमान 17 फरवरी तक 11 के आसपास रहेगा। हालांकि, दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा। 17 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। उसके बाद दोपहर के समय पुणे के ऊपर आसमान में बादल छा सकते है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में, शहर के कुछ स्थानों पर सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
कश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
पुणे दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा
मंगलवार को पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। जबकि नासिक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सांगली में मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
18 तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं
आईएमडी के अनुसार, 18 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि 18 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
