महाराष्ट्र के किसानों की दिवाली नहीं होगी काली, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- राहत राशि सीधे खाते जाएगी
Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को नुकसान हुआ है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसानों को दिवाली से पहले 32 हजार करोड़ के पैकेज की राहत राशि दी जाएगी।
- Written By: आकाश मसने
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Relief Package For Maharashtra Farmers: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में आयोजित कार्यक्रम में किसानों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा किया है और दिवाली से पहले राहत राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई जाएगी।
डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि 32 हजार करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया गया है, जो किसानों को आर्थिक राहत देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की दिवाली काली नहीं होने देंगे। यह जो वचन हमने दिया था, उसे हमने निभाया है। किसानों को अधर में नहीं छोड़ा जाएगा।
धंगेकर मामले में क्या बोले डिप्टी सीएम?
उपमुख्यमंत्री ने पुणे के विधायक रविंद्र धंगेकर के हालिया मामले का भी जिक्र किया और कहा कि महायुति में किसी तरह का दंगा नहीं होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिक, गरीब जनता, महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित वातावरण में निर्भय होकर घूमने का अधिकार हो।
सम्बंधित ख़बरें
156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला
NCC का युवाओं को बड़ा तोहफा! PM इंटर्नशिप योजना के तहत पुणे-मुंबई में लगेंगे प्लेसमेंट कैम्प, ऐसे मिलेगा मौका
पुणे में फर्जी निवेश ऐप का जाल, शेयर मार्केट और डिजिटल गोल्ड में बड़ी ठगी; 88 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड
पुणे में आस्था के केंद्र पर हमला, पुजारी अस्पताल पहुंचा
अपराधियों पर सख्त हुए शिंदे
राज्य के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी अपराधी को माफी नहीं मिलेगी। चाहे वह कोई भी हो, उसे संरक्षण या राहत नहीं दी जाएगी। उन्होंने पुलिस आयुक्त से चर्चा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि पुणे में अपराधमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से फिर बरसेगी आसमानी आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट
उनका कहना था कि अपराध पर न केवल नियंत्रण रहेगा, बल्कि सरकार और प्रशासन दोनों मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे। शिंदे ने जोर देकर कहा कि पुणे में कानून और व्यवस्था की रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उपमुख्यमंत्री के इस बयान ने किसानों और आम नागरिकों में उम्मीद जगाई है। किसानों को आर्थिक मदद मिलने से उनके दिवाली उत्सव में राहत आएगी, जबकि कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख से पुणेवासियों को सुरक्षा और विश्वास महसूस होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
