- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Disaster Rain In Pune Roads Filled With Water Clouds Will Rain Heavily On Monday Also
पुणे में आफत की बारिश, सड़कों पर भरा पानी, सोमवार को भी जमकर बरसेंगे बादल
पुणे में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव स्थिति बन गई है। शहर के कई हिस्साें में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। सड़क के साथ रेल मार्ग पर भी इसका असर दिखा। पुणे के रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
- Written By: आकाश मसने

पुणे में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव स्थिति बन गई है। शहर के कई हिस्साें में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। सड़क के साथ रेल मार्ग पर भी इसका असर दिखा। पुणे के रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन के पोर्टिको और फ्रंट यार्ड में पानी भर गया और प्लेटफॉर्म नंबर 4 की छत से पानी टपकने लगा। रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की और उन्हें होने रही परेशानी के बारे में बताया।
पुणे के सभी इलाकों में शनिवार रात और रविवार को सुबह हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा। शहर के जयसिंहराव सासने गार्डन के सामने, पुणे कॉर्पोरेशन गार्डन, बीटी कवाडे रोड पर बाइक सवारों का चलना मुश्किल था तो वहीं चार पहिया वाहनों काे भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। कार में पानी घुसने के कारण लोगों को परेशानी हुई।
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया। वीडियो लुल्ला नगर इलाके से है। pic.twitter.com/YWqdqG1a3l — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024
प्लेटफाॅर्म पर भरा पानी
जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी और डिवीजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य विकास देशपांडे ने कहाद कि “प्लेटफॉर्म पर पानी जमा हो रहा है, जिससे यह यात्रियों, खासकर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिसलन भरा और असुरक्षित हो गया है। यात्रियों को सूखी जगह खोजने में संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे कुछ क्षेत्रों में भीड़भाड़ हो रही है। कई यात्रियों ने आगे की असुविधा और संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए तत्काल मरम्मत की मांग की है।”
सम्बंधित ख़बरें
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Pimpri Chichwad में पवना नदी संकरी होने का खतरा, अतिक्रमण पर प्रशासन की चुप्पी
Purandar Airport Project के बीच खानवडी में पहली ‘लैंडिंग’, मुआवजे पर CM के ऐलान का इंतजार
Pune Metro Phase-2 को मिली रफ्तार: वाघोली और कात्रज तक नेटवर्क बढ़ेगा, 2029 तक कई नए रूट होंगे शुरू
यह भी पढ़ें:- ठाणे में गोलीकांड, रिक्शा चालक के घर पर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत
पुणे की मंडल रेल प्रबंधक इंदु दुबे ने कहा कि “स्टेशन के छत्र द्वार क्षेत्र आस-पास की सड़कों की तुलना में थोड़ा तिरछा है, जिसके कारण पानी बहता है। हालांकि, समस्या के संज्ञान में आने के तुरंत बाद हमारे कर्मचारियों ने मार्ग को साफ कर दिया।”
यूजर ने लिखा वेलकम टू पुणे
सोशल मीडिया एक्स पर तनय नाम के एक यूजर ने रोड पर भरे पानी का वीडियाे शेयर करते हुए लिखा ‘वेलकम टू पुणे’। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो में ड्रायवर के अलावा एक व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठा है जिसने वीडिया बनाया। सड़क पर पानी भरा है।
Welcome to PUNE pic.twitter.com/4mVorbuRzI — tanay (@TanaykumarShah) August 18, 2024
यह भी पढ़ें:- नासिक में ध्वजारोहण करने गए 7 साल बच्चे की बेरहमी से हत्या
सोमवार को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार और साेमवार को भी दिन भर बारिश की संभावना है। सोमवार को सुबह हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद गरज-चमक के साथ तुफानी बारिश की संभावना बताई जा रही है। वहीं शाम को हल्की बारिश हो सकती है।
Disaster rain in pune roads filled with water clouds will rain heavily on monday also
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMआचार्य प्रशांत ने IIIT नागपुर में युवाओं को दिया आत्मबोध का मंत्र; गीतांजलि के माध्यम से समझाया जीवन का सत्य
Apr 11, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM













