-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Dirty Act Of 73 Year Old Man 5 Molestation Cases Registered In 1 Day In Pune
शर्मनाक! 73 साल के बुजुर्ग की गंदी हरकत, पुणे में 1 दिन में 5 छेड़छाड़ के मामले
- Written By: आंचल लोखंडे
पुणे के विश्रामबाग रोड इलाके में एक निजी क्लिनिक में 73 साल के बुजुर्ग ने अपनी उम्र का लिहाज किए बगैर 27 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट युवती के सामने अपनी सारी मर्यादा तोड़ दी।

73 साल का वृद्ध बोला ‘होटल चलो’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पुणे: महिला सुरक्षा का मुद्दा दिन-ब-दिन गंभीर होता जा रहा है। हाल ही में पुणे से दुष्कर्म का मामला सामने आया जिसकी जांच जारी ही है कि फिर एक बार एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पुणे के विश्रामबाग रोड इलाके में एक निजी क्लिनिक में 73 साल के बुजुर्ग ने अपनी उम्र का लिहाज किए बगैर 27 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट युवती के सामने अपनी सारी मर्यादा तोड़ दी।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुरेशचंद चोरडिया (73 वर्ष) शनिवार शाम क्लिनिक में गया। युवती उस समय काउंटर पर अकेली थी। आरोपी ने अचानक गलत तरिकेसे स्पर्श कर लिया और बेहूदा अंदाज में एसी मांग कर दी की लड़की ड़र गई। लेकिन उसकी गंदी हरकत यहीं नहीं रुकी। बुजुर्ग ने लड़की को पैसों का लालच देकर कहा-“होटल चलो, जो चाहो दूंगा, मेरी मर्जी से सब करना होगा।”
छेड़छाड़, मानसिक प्रताड़ना और अश्लील प्रस्ताव
इस बेहूदगी से दहशत में आई युवती तुरंत क्लिनिक से बाहर भागी। लेकिन आरोपी ने उसका पीछा कर दोबारा उसे परेशान किया। घबराई पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मानसिक प्रताड़ना और अश्लील प्रस्ताव देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के वक्त की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
पुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
पुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती
पुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
पुणे में छेड़छाड़ की 5 घटनाएं
पुणे पुलिस के मुताबिक शनिवार को सिर्फ एक नहीं, 5 छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए। ये घटनाएं बता रही हैं कि शहर में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं।
दूसरा मामला-उधार के पैसे चुकाने अश्लील ऑफर
उधार के पैसे चुकाने की मोहलत मांगी, तो अश्लील ऑफर का भी एक भयानक मामला सामने आया। सहकारनगर इलाके में एक दंपती ने महिला से कहा “पैसे छोड़ दो लेकिन हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाओ।” 30 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि आरोपी दंपती उसे अश्लिल बातें कहकर डराने लगे।
तीसरा मामला-वीडियो रिकॉर्डिंग का विरोध किया तो हुई छेड़छाड़
कोरेगांव पार्क इलाके में 58 वर्षीय आरोपी ने 58 वर्षीय महिला और उसकी बहन के साथ गंदी हरकतें कीं। दोनों ने जब पूछा “हमारा वीडियो क्यों बना रहे हो?”, तो आरोपी ने गाली गलौज और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
नागपुर में ‘दिशा’ बनी ‘सोनम’, आसिफ के प्यार में पति को उतारा मौत के घाट
चौथा मामला-9 साल की बच्ची से अश्लील हरकत
चंदननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक 50 वर्षीय राजू पिसे ने एक 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। पुलिस का कहना है कि महिलाओं को चाहिए कि वे किसी भी अश्लील हरकत या धमकी को नजरअंदाज न करें और तुरंत शिकायत करें।
पांचवां मामला-रिलेशनशिप का झांसा देकर मारपीट और ब्लैकमेल
वाघोली पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दी कि विजेंद्र क्षीरसागर नाम के युवक ने उसे रिश्ते में रहने का झांसा दिया। फिर मारपीट की और धमकी दी कि उसके निजी फोटो घरवालों और सोशल मीडिया पर भेज देगा।
कब सुरक्षित होंगी महिलाएं?
विश्रामबाग रोड की क्लिनिक में 73 साल के आरोपी की घिनौनी हरकत ने साबित कर दिया कि महिला सुरक्षा पर दावे खोखले हैं। बुजुर्ग उम्र का फायदा उठाकर बेखौफ गंदी हरकत कर रहा है। एक ही दिन में 5 मामले दर्ज होना दर्शाता है कि पुणे में महिलाएं सार्वजनिक जगहों, घर, क्लिनिक कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साफ कहा है “ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कानून सख्त कार्रवाई करेगा।”
Dirty act of 73 year old man 5 molestation cases registered in 1 day in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति ने दी बधाई
Jul 26, 2026 | 10:37 PMआषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Jul 26, 2026 | 10:36 PMजंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













