पुणे में BJP राज्य कार्यकारिणी में CM फडणवीस का विपक्ष पर हमला, राहुल गांधी के कार्यक्रम को बताया झूठ की गूंज

Fadnavis Rahul Gandhi Pune BJP: पुणे में BJP राज्य कार्यकारिणी बैठक में CM देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण और सीजेपी को लेकर कांग्रेस को घेरा।
CM Fadnavis attacks the opposition at the BJP state executive meeting terms Rahul Gandhi's event an echo of lies
देवेंद्र फडणवीस हमला राहुल गांधी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis BJP Executive Meeting Pune: भाजपा राज्य कार्यकारिणी की सोमवार को पुणे में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित पूरे विपक्ष पर महाप्रहार किया। खासकर राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को 'झूठ की गूंज' करार देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने उनसे नौटंकी बंद करने को कहा। महिला आरक्षण और मतदाता क्षेत्र पुनर्रचना के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलने के दौरान उन्होंने राहुल को महिला आरक्षण का असली हत्यारा करार दिया।

फडणवीस ने कहा कि 2023 में महिला आरक्षण कानून पारित हुआ था। इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। जनगणना और मतदाता क्षेत्र पुनर्रचना के बाद इसे लागू करने की व्यवस्था कानून में पहले से ही है।

राहुल के 29 मुद्दे झूठे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल युवाओं को देश और परिवार के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं। फडणवीस ने बताया कि कर्नाटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक युवती ने राहुल गांधी के भाषण का फैक्ट चेक किया था।

उस युवती ने राहुल द्वारा उठाए गए 40 में से 29 मुद्दों को पूरी तरह से झूठा साबित किया, उसके बाद कर्नाटक सरकार ने उस पर मामला दर्ज कर लिया। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि आज की युवा शक्ति बहुत समझदार है और वह विपक्ष के इस तरह के झूठे नैरेटिव में नहीं आने वाली।

कॉकरोच को बताया कांग्रेस जिताओ प्रोग्राम

फडणवीस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सीजेपी दरअसल कांग्रेस जिताओ प्रोग्राम है। इसमें अर्बन नक्सलवाद से जुड़े उन्हीं 80 संगठनों के लोग शामिल हैं, जो राहुल के 'भारत जोड़ो अभियान' से जुड़े थे। फडणवीस ने सीजेपी को रामायण काल के धूर्त मायावी राक्षस कालनेमि जैसा कह दिया।

उन्होंने कहा कि सीजेपी सिर्फ खराब चीजें दिखा रही है और संविधान से खिलवाड़ कर रही है। इन दिमागी नक्सलियों को हराना होगा और पीएम मोदी को कमजोर करने का प्रयास करने वाली ताकतों को भी परास्त करना होगा।

CM Fadnavis attacks the opposition at the BJP state executive meeting terms Rahul Gandhi's event an echo of lies
नेपाल-चीन में महाराष्ट्र के 262 नागरिक फंसे, 60 से संपर्क नहीं; 48 पर्यटक सुरक्षित घर पहुंचे

प्रियंका गांधी का भी जिक्र

देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस की महिला सशक्तिकरण की नीति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब महिलाओं को अवसर देने की बात थी, तब प्रियंका गांधी को नेतृत्व की जिम्मेदारी क्यों नहीं दी गई। उन्होंने इस बारे में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जवाब मांगा।

इसी के साथ फडणवीस ने हिमाचल और कर्नाटक का उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com