PM नरेंद्र मोदी के पुणे दौरे का कांग्रेस-एनसीपी के कार्यकर्ता करेंगे विरोध

pm modi pune
Published on
Updated on

पुणे: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आगामी 6 मार्च को पुणे (Pune) में हैं, यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान कांग्रेस (Congress) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की शहर इकाई पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध (Oppose) करेंगे। 

पुणे कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमेश बागवे (Ramesh Bagwe) ने कहा कि पार्टी की स्थानीय इकाई ने 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए शहर के विभिन्न चौकों पर काले झंडे दिखाने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी ने पुलिस ने अनुमति भी मांगी है। उन्होंने कहा कि पीएम को मामले में माफ़ी मांगनी चाहिए, वार्ना आंदोलन चलता रहेगा।

राज्यपाल कोश्यारी के खिलाफ भी आंदोलन की तैयारी 

हाल ही में प्रधानमंत्री ने संसद में कहा था कि कोविड महाराष्ट्र से दूसरे राज्यों में फैला है। कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में मजदूरों को मुफ्त टिकट देकर अपने-अपने राज्यों में जाने को कहा था। बागवे ने कहा कि पार्टी छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ भी आंदोलन करेगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी करेगी विरोध

उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नगर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने भी प्रधानमंत्री के दौरे की निंदा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनने की योजना बनाई है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि वे खुद प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक हमें उनका सम्मान करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com