Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चापेकर बंधु संग्रहालय का किया उद्घाटन, छात्रों के लिए बताया प्रेरणास्त्रोत

Pune News: महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी चिंचवड़ उपनगर में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी चापेकर बंधुओं को समर्पित एक स्मारक का उद्घाटन किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Apr 18, 2025 | 03:13 PM

देवेंद्र फडणवीस ने चापेकर संग्रहालय का उद्घाटन किया (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पुणे का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पुणे के पिंपरी चिंचवड़ उपनगर में क्रांतिकारी चापेकर बंधुओं को समर्पित एक स्मारक का उद्घाटन किया और इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस के लिए एक “सच्ची श्रद्धांजलि” बताया। देवेंद्र फडणवीस ने चिंचवड़ गांव के चापेकर वाडा में निर्मित क्रांतिवीर चापेकर स्मारक में राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से कहा, “चापेकर बंधुओं द्वारा दिखाया गया पराक्रम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अतुलनीय है। उन्होंने प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड की हत्या की और मातृभूमि की सेवा करते हुए फांसी पर झूल गए।” दामोदर, बालकृष्ण और वासुदेव चापेकर नामक भाइयों तथा उनके सहयोगी महादेव रानाडे को 22 जून 1897 को पुणे में प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड और उनके सैन्य अनुरक्षक लेफ्टिनेंट चार्ल्स ई आयर्स्ट की हत्या के मामले में फांसी दे दी गई थी।

चापेकर बंधु स्मारक का दौरा करते सीएम

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ पिंपरी-चिंचवाड़ में चापेकर बंधु स्मारक का दौरा करते हुए।

#WATCH | Pune | Maharashtra CM Devendra Fadnavis, accompanied by deputy CM Ajit Pawar, visits Chapekar Bandhu Memorial in Pimpri-Chinchwad. pic.twitter.com/7ejXfP70lQ — ANI (@ANI) April 18, 2025

विशेष प्लेग समिति के प्रमुख रैंड ने प्लेग नियंत्रण के लिए कड़े उपाय लागू किए थे, जिन्हें अत्याचारपूर्ण व हस्तक्षेपपूर्ण माना गया और जनता में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। देवेंद्र फडणवीस ने छात्रों से स्मारक पर जाने और दोनों भाइयों के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। फांसी के बाद, दामोदर और बालकृष्ण चापेकर की पत्नियां पुणे जाने से पहले कई वर्षों तक वाड़े में ही रहीं।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अजित पवार ने योगदान देने वालो का जताया आभार

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने क्रांतिवीर चापेकर स्मारक समिति के साथ मिलकर स्मारक का निर्माण किया गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि चापेकर बंधुओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को इस खूबसूरत स्मारक के निर्माण में शामिल किया गया है। उन्होंने स्मारक बनाने में योगदान देने वाले सभी हितधारकों का आभार भी जताया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cm devendra fadnavis inaugurated chapekar bandhu museum in pimpri chinchwad pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 03:13 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Devendra Fadnavis
  • Pimpri Chinchwad
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Weather: विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान

2

पुणे में दिल दहला देने वाला हादसा, 12 साल के बच्चे की लिफ्ट में फंसने से मौत

3

मेरी बेटी से मांगी थी अश्लील फोटो…अक्षय कुमार ने किया शॉकिंग खुलासा, CM फडणवीस से की ये अपील

4

नकली बम से विस्फोट…आतंकवादी हमलों से निपटने की तैयारी! पुणे में पुलिस का मॉक ड्रिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.