Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: पुणे विद्यापीठ में गर्ल्स हॉस्टल में मिली सिगरेट और शराब की बोतलें, मचा हड़कंप, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

पुणे के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में लड़कियों के छात्रावास में नशीले पदार्थ पाए गए है। छात्रावास में शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट मिलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस मामले से हड़कंप मच गया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 21, 2025 | 08:31 AM

पुणे विद्यापीठ मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में लड़कियों के छात्रावास में शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट मिलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बाद विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एक तरफ जहां, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की घटनाओं का सामने आना प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या विश्वविद्यालय का छात्रावास शराब का अड्डा बन चुका है? अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषी छात्राओं के साथ-साथ इस मामले को दबाने वाले विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। विश्वविद्यालय में लड़कियों के छात्रावास में रहने वाली छात्राएं शराब और सिगरेट का सेवन कर रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

खास बात यह है कि एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया है कि उसके रूम में रहने वाली कुछ छात्राओं ने उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। साथ ही, उसे अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा और उसके साथ गाली गलौज भी की गई। इस मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की निर्षक्रयता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

छात्रावास प्रमुख को हटाया गया

हैरानी की बात यह भी है कि जिस दिन इस शिकायत पर जांच समिति की सुनवाई होनी थी, उसी दिन पूर्व महिला छात्रावास प्रमुख को हटा दिया गया। यह मात्र एक संयोग था या इसमें कोई और सच्चाई छिपी है, इसकी जांच आवश्यक है। शिकायत करने वाली छात्रा ने विश्वविद्यालय के कुलपति को दिए गए पत्र में कहा है कि उसे रैगिंग करने वाली छात्राओं को बचाने और उन्हें संरक्षण देने की कोशिश की जा रही है।

ऐसे में इस पूरे मामले की गहन जांच होगी या नहीं? दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या नहीं? इस पर पूरे विश्वविद्यालय की नजरें टिकी हुई हैं। आने वाले कुछ दिनों में इस मामले में क्या निष्कर्ष निकलता है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

असंवेदनशील बातें बर्दाश्त नहीं की जाएगी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के महादेव रंगा ने कहा विश्वविद्यालय में इस तरह की असंवेदनशील बातें बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पश्चिम महाराष्ट्र के विद्यार्थी राष्ट्रवादी अध्यक्ष सोमनाथ लोहार ने बताया छात्रावास को सुरक्षित और अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थान होना चाहिए, न कि मादक पदार्थों का अड्डा इस संबंध में प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

सीनेट की सभा शनिवार को

शनिवार, 22 मार्च को विश्वविद्यालय के सीनेट (अधिसभा) की बैठक होने वाली है। इससे पहले ही इस तरह की घटनाएं सामने आने से इस मुद्दे पर अधिसभा में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले में जवाब देना ही होगा। इससे पहले भी विश्वविद्यालय में मादक पदार्थ मिलने की घटनाएं हुई थीं और संबंधित छात्रों को निलंबित कर दिया गया था।

Cigarettes and liquor bottles found in girls hostel in savitribai phule pune university

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 08:31 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune News
  • university campus

सम्बंधित ख़बरें

1

मुरबे पोर्ट परियोजना पर मछुआरों का बवाल, EIA रिपोर्ट को बताया भ्रामक

2

मीरा-भाईंदर मनपा बनी भ्रष्ट अधिकारियों की ढाल! 1500 दिन तक फाइलें दबाईं! अब दी केवल लिखित चेतावनी

3

वन मंत्री नाईक का वार, चुनाव के 6 महीने बाद 14 गांव होंगे नवी मुंबई मनपा से बाहर

4

उल्हासनगर में धारदार हथियार लेकर युवकों ने मचाया उत्पात, सड़कें बनी जंग का मैदान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.