Pune News: नवरात्रि 22 सितंबर से, Pune Police ने बदली ट्रैफिक व्यवस्था
आज से पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। जिसके कारण भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए Pune के Traffic System में बदलाव किया गया है। शहर की सड़कों के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Traffic During Navratri: सोमवार से शारदीय नवरात्रि उत्सव बड़े उत्साह के साथ शुरू हो रही है। इस दौरान उमड़ने वाली भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
सोमवार, 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस उत्सव के कारण चतुश्रृंगी देवी, भवानी माता, तांबडी जोगेश्वरी और सारसबाग स्थित महालक्ष्मी मंदिर के आसपास की सड़कों के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। पुणे पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने भक्तों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए ये बदलाव किए हैं।
आप्पा बलवंत चौक तक एकतरफा ट्रैफिक रहेगा जारी
नवरात्रि के दौरान आप्पा बलवंत चौक से बुधवार पेठ चौक तक का रास्ता बंद रहेगा। जबकि बुधवार पेठ से आप्पा बलवंत चौक तक एकतरफा ट्रैफिक जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
महात्मा फुले रोड पर नहीं दौड़ेंगे एक भी वाहन
वाहन चालकों को गाडीतल पुतला होते हुए शिवाजी रोड का वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी गई है। भवानी माता मंदिर परिसर में रामोशी गेट चौक से जुना मोटर स्टैंड तक का महात्मा फुले रोड सभी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
इस मार्ग पर केवल आपातकालीन सेवाओं को अनुमति होगी और यहां नो पार्किंग जोन रहेगा, पीएमपीएमएल बसे सेवन लव्स चौक, गोलीबार मैदान चौक और खानेमारुती चौक से डायवर्ट की गई हैं। वाहन चालकों के लिए संत कबीर चौक, ए डी कैम्प चौक, भारत सिनेमा, पदमजी चौकी चौक और भगवान बाहुबली चौक से वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें :- Pune में मानसून की जोरदार दस्तक, 17 डैम ओवरफ्लो – किसानों के चेहरे खिले
तांबडी जोगेश्वरी मंदिर परिसर में लक्ष्मी रोड पर गणपति चौक से तांबडी जोगेश्वरी मंदिर के बीच का मार्ग ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंदिर से तांबडी जोगेश्वरी मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। वाहन सेवा सदन चौक-बाजीराव रोड-शनिवारवाड़ा से होते हुए जा सकते हैं।
