पुणे शिक्षक MLC सीट से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े जीते, सचिन सानप को हराया

BJP Kaustubh Gawade Win: पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के कौस्तुभ गावड़े की जीत दर्ज कर ली है। कौस्तुभ गावड़े ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना के समर्थक सचिन सानप को हराया।
Kaustubh Gawade
बीजेपी के कौस्तुभ गावडेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के कौस्तुभ गावड़े की जीते।

  • शिवसेना के सचिन सानप ने मारी हार।

  • महायुति के दोनों दलों के बीच हुई कांटे की टक्कर।

Pune MLC Teachers Constituency Election: पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के कौस्तुभ गावड़े की जीत दर्ज कर ली है। कौस्तुभ गावड़े ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना के समर्थक सचिन सानप को हराया।

महायुति में होने के बावजूद एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने सचिन सानप को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि, भाजपा ने एकनाथ शिंदे के इस कदम का पासा पलट दिया। अब भाजपा के कौस्तुभ गावड़े जीत गए हैं।

सचिन सानप ने हार स्वीकार की

शिवसेना के सचिन सानप को अपनी हार का अहसास होने पर वे मतगणना केंद्र से चले गए। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि शिक्षकों का प्रतिनिधि कोई शिक्षक ही हो, इस उद्देश्य से शुरू किया गया उनका अभियान सफल नहीं हो सका।

पुणे स्नातक सीट: हर्षदा देशमुख जीत की करीब

इधर पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीतने के लिए जरूरी 1,13,095 वोट अभी तक कोई भी उम्मीदवार पूरा नहीं कर पाया है। अब तक 21 उम्मीदवार बाहर हो चुके हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की हर्षदा देशमुख को जीत का कोटा पूरा करने के लिए और 1816 वोटों की जरूरत है।

NCP की हर्षदा देशमुख - 111279 वोटों के साथ आगे चल रही हैं।

BJP की स्मिता जाधव - 102427 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

उद्धव ठाकरे गुट के सुनील मोदी - 3066 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Kaustubh Gawade
सुनेत्रा पवार ने जीशान सिद्दीकी को बनाया मुंबई NCP का अध्यक्ष, बोले- वहिनी मां जैसी, पार्थ बड़े भाई

अमरावती शिक्षक सीट: किरण सरनाइक जीत के करीब

अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक जीत के करीब पहुंच गई हैं। कांग्रेस की अदिति पोहरे दूसरे नंबर है।

  • किरण सरनाइक - 9168

  • अदिति पोहरे - 5508

  • श्रीकांत देशपांडे - 5202

महायुति कैंडिडेट किरण सरनाइक 3660 वोटों से आगे चल रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com