भोसरी में भीषण हादसा! खुले मैदान में खड़ी 3 ट्रैवल बसें जलकर खाक, मची अफ़रा-तफ़री

Bhosari Bus Fire: भोसरी में रोशल गार्डन के पास खुले मैदान में खड़ी चिंतामणि और पारसमणि की 3 निजी ट्रैवल बसों में अचानक भीषण आग लग गई। दमकल की 5 गाड़ियों ने 1 घंटे में पाया काबू। जानें पूरी खबर।
bhosari bus fire three travel buses gutted near roshan garden
ट्रैवल बसों में आग(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Roshan Garden Bhosari Travel Bus Fire: भोसरी में रोशल गार्डन के सामने खुले मैदान में खड़ी तीन निजी ट्रैवल बसों में बुधवार शाम सात बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी दो अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

भोसरी स्थित अंकुशराव लांडगे नाट्यगृह के सामने मैदान और रोशल गार्डन के समीप बड़ी संख्या में निजी ट्रैवल बसें खड़ी की जाती हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे रोशल गार्डन के पास खड़ी चिंतामणि ट्रैवल्स की एक बस में अचानक आग लग गई।

दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

कुछ ही देर में आग ने पास खड़ी चिंतामणि ट्रैवल्स की दूसरी बस और पारसमणि ट्रैवल्स की एक बस को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग की सूचना मिलते ही महापालिका अग्निशमन दल की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक तीनों बसें बुरी तरह जल चुकी थीं। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्निशमन दल और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

bhosari bus fire three travel buses gutted near roshan garden
भोसरी में मंडल अधिकारी-तलाठी कार्यालयों के लिए 4 जगहों का प्रस्ताव, नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

असुरक्षित पार्किंग बनी सुरक्षा के लिए खतरा

खुले मैदानों में बेतरतीब ढंग से खड़ी की जाने वाली निजी बसों और वाहनों में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। घनी आबादी और सार्वजनिक स्थलों जैसे नाट्यगृह एवं गार्डन के पास बिना किसी सुरक्षा मापदंड या अग्निशमन व्यवस्था के दर्जनों वाहन खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता या कोई बड़ा विस्फोट हो जाता, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

bhosari bus fire three travel buses gutted near roshan garden
बारामती नगर परिषद में स्कूल गणवेश खरीद पर विवाद, आरती शेंडगे ने लगाया घोटाला का आरोप, श्वेता नाले का पलटवार

प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत

यह हादसा स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए एक बड़ी चेतावनी है। खुले स्थानों पर अवैध या असुरक्षित पार्किंग पर सख्त रोक लगानी होगी और बस ऑपरेटरों के लिए वाहनों की नियमित सुरक्षा जांच व फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल अनिवार्य करने होंगे। केवल दमकल गाड़ियों का समय पर पहुंचना ही काफी नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी अनहोनी को रोकने के लिए पुख्ता निवारक कदम उठाना बेहद जरूरी है।

नवभारत लाइव के लिये समीर सैय्यद की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com