-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Bhimashankar Jyotirlinga Darshan New Rules Online Registration Mandatory Vip Entry Ban
भीमाशंकर ज्योतिलिंग दर्शन के बदले नियम, अब नहीं होंगी VIP एंट्री, केवल इनको मिलेगा प्रवेश
- Written By: अनन्या तिवारी
Bhimashankar Jyotirlinga Darshan New Rules: पुणे जिले स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब VIP और सिफारिशी दर्शन नहीं होंगे।

भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग (सोर्स: सोशल मीडीया)
Bhimashankar Jyotirling Darshan News In Hindi: पुणे के पास स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल प्रसिद्ध तीर्थस्थल भीमाशंकर मंदिर लगभग पांच महीने बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया है। मंदिर में चल रहे विकास और नवीनीकरण कार्यों के बाद प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब मंदिर में प्रवेश केवल उन श्रद्धालुओं को मिलेगा, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराया होगा। VIP, सिफारिश या प्रोटोकॉल के आधार पर मिलने वाली विशेष प्रवेश व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी गई है।
ऑनलाईन पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
भीमाशंकर मंदिर प्रशासन के अनुसार, दर्शन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालुओं को निर्धारित वेबसाइट पर जाकर पहले से अपना नाम दर्ज कराना होगा। बिना पंजीकरण के किसी को भी मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से शुरुआती चरण में प्रतिदिन केवल 1,000 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी। पंजीकृत श्रद्धालुओं की सूची वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रहेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
बीता मृग नक्षत्र, गोंदिया में मानसून की देरी से बढ़ी गर्मी, बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
Yes Bank घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी
गड़चिरोली में किसानों का विरोध प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण करारनामे रद्द करने की मांग
ऑनलाईन पंजीकरण करने के लिए इस लिंक पर जाएं – भीमाशंकर दर्शन पंजीकरण
VIP और सिफारिशी दर्शन व्यवस्थता खत्म
भीमाशंकर मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी जनप्रतिनिधि, अधिकारी या अन्य प्रभावशाली व्यक्ति की सिफारिश पर विशेष प्रवेश नहीं दिया जाएगा। VIP पास, प्रोटोकॉल और सिफारिशी दर्शन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। सभी श्रद्धालुओं के लिए एक समान नियम लागू होंगे।
यह भी पढ़ें:- Skanda Shashthi 2026: जून में कब है स्कंद षष्ठी व्रत? निःसंतान दंपतियों के लिए माना जाता है बेहद फलदायी
प्रशासन की जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आते समय वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पंजीकृत श्रद्धालुओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी और पास के बिना मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
असल में वर्ष 2027 में नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए भीमाशंकर मंदिर परिसर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कारण जनवरी 2026 से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया था। अब मुख्य कार्य पूरा होने के बाद मंदिर दोबारा खोला गया है और नई दर्शन व्यवस्था लागू की गई है।
Bhimashankar jyotirlinga darshan new rules online registration mandatory vip entry ban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sharvari Birthday Special: सोशल मीडिया पर छाया शरवरी का बर्थडे बैश, केक की थीम ने खींचा सबका ध्यान
Jun 16, 2026 | 06:40 PMभीमाशंकर ज्योतिलिंग दर्शन के बदले नियम, अब नहीं होंगी VIP एंट्री, केवल इनको मिलेगा प्रवेश
Jun 16, 2026 | 06:36 PMबीता मृग नक्षत्र, गोंदिया में मानसून की देरी से बढ़ी गर्मी, बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग
Jun 16, 2026 | 06:31 PMजबलपुर SP कार्यालय बना कुश्ती का अखाड़ा, यूट्यूबर और शिकायतकर्ता ने एक दूसरे को जमकर पीटा- देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 06:26 PMकॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
Jun 16, 2026 | 06:26 PMरेल में छात्र की मौत के दावे पर मचा बवाल, राहुल गांधी के पोस्ट के बाद रेलवे ने दी सफाई
Jun 16, 2026 | 06:26 PMYes Bank घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 16, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM











