Pune: शनिवारवाड़ा ‘शुद्धीकरण’ विवाद से महायुति में दरार, सहयोगी दलों ने BJP पर निशाना
Pune News: शनिवारवाड़ा ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने महायुति में दरार पैदा कर दी है। भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी की कार्रवाई पर शिंदे और अजित पवार खेमे ने नाराजगी जताते हुए धार्मिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया।
- Written By: अपूर्वा नायक
सांसद मेधा कुलकर्णी (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पुणे के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा के ‘शुद्धीकरण’ के मुद्दे पर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुत्ति गठबंधन में बड़ी दरार दिखाई दे रही है।
शनिवारवाड़ा में कुछ मुस्लिम महिलाओं के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने आक्रामक होते हुए वहां जाकर शुद्धिकरण किया था।
इस दौरान उन्होंने शनिवारवाड़ा परिसर से मजार हटाने की भी मांग की। इस घटना के बाद एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के नेतृत्व वाली दोनों सहयोगी पार्टियों ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है।
सम्बंधित ख़बरें
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
विश्व संग्रहालय दिवस: भंडारा की ऐतिहासिक धरोहर क्यों हो रही उपेक्षित? 100 कमरों वाला पांडे महल बदहाल
AIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश करने का आरोप
शनिवारवाड़ा परिसर में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज अदा करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना का विरोध करते हुए भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को उस जगह पर गोमूत्र छिड़ककर शुद्धिकरण किया।
इतना ही नहीं, उन्होंने शनिवारवाड़ा के बाहर स्थित दरगाह और मजार को एक हफ्ते के भीतर हटाने का अल्टीमेटम भी दिया, मेधा कुलकर्णी की इस कार्रवाई के बाद सहयोगी दलों ने उन पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीधे भाजपा से अपने सांसद पर लगाम लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता रूपाली पाटिल ठोंबरे ने मेधा कुलकर्णी पर धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। ठोंबरे ने कहा कि हम भाजपा से उन पर लगाम लगाने की मांग कर रहे है।
ये भी पढ़ें :- Pune News: दशहरे से दीपावली तक पुणे में वाहनों की बंपर खरीद, RTO का रिकॉर्ड टूटा
सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करने के लिए उनके खिलाफ तत्काल केस दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब पुणे में हिंदू-मुस्लिम सद्भाव से रह रहे हैं, ती कुलकर्णी को ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। सोमवार शाम को उन्होंने कुलकर्णी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।
