पुणे में चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार को रोकना पड़ा काफिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
Ajit Pawar Election Rally: पुणे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मानवता दिखाते हुए अपना काफिला रोका और सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: प्रिया जैस
अजित पवार (सौजन्य-IANS)
Ajit Pawar video goes viral: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक बार फिर अपनी मानवीय भावना के कारण चर्चा में हैं। पुणे में एक सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोक दिया और घायल व्यक्ति को सहायता प्रदान की। यह घटना पुणे के शिवाजीनगर इलाके में सर्किट हाउस के पास हुई, जब सुबह करीब साढ़े छह बजे अजित पवार का काफिला वहां से गुजर रहा था।
अजित पवार अपने निवास से सर्किट हाउस की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क पर दुर्घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति को देखा। दुर्घटना में एक दोपहिया वाहन चालक को मामूली चोटें आई थीं। प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था की परवाह न करते हुए अजित पवार ने तुरंत काफिला रुकवाने का आदेश दिया। वे खुद गाड़ी से उतरे और घायल व्यक्ति के पास पहुंचे।
अजित पवार ने कराया उपचार
उन्होंने घायल से उसकी हालत के बारे में पूछा और उसे पानी पिलाया। साथ ही, अपने काफिले में शामिल एम्बुलेंस से डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक उपचार करवाया। अजित पवार ने घायल को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, लेकिन घायल ने बताया कि उसकी चोट गंभीर नहीं है और केवल उंगली पर मामूली चोट लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
कश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
पुणे में भारी तबाही! खड़कवासला बांध से मुथा नदी में छोड़ा गया 28 हजार क्यूसेक पानी, प्रसिद्ध भीडे पुल डूबा
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव का प्रभाव सियासतदानों पर बखूबी दिखाई दे रहा है। पुणे के शिवाजी नगर इलाके में डिप्टी सीएम अजित पवार रोड शो कर रहे थे। तभी एक्सीडेंट की ख़बर मिली। फिर क्या था DyCM ने काफिला रुकवाने, हाल जानने और एंबुलेंस बुलाने का फर्ज निभाते हुए वीडियो बनवा लिया। pic.twitter.com/vbZXGP821h — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) January 8, 2026
यह भी पढ़ें – नागपुर चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे को 4 घंटे प्रचार से रोका, अधिकारियों पर डराने का आरोप!
इसके बाद घायल ने अजित पवार से हाथ मिलाया और वे अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अजित पवार की इस त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया की खूब सराहना कर रहे हैं। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम और सुरक्षा घेरे के बावजूद एक आम नागरिक की मदद के लिए रुकना, एक जिम्मेदार नेता की मिसाल माना जा रहा है। कई लोगों ने इसे राजनीति से ऊपर उठकर मानवता का उदाहरण बताया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
