-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Sit Investigation Malegaon Sugar Mill Election Aditi Tatkare
मैं खाली नहीं बैठा हूं…एसआईटी जांच पर अजित पवार ने साधी चुप्पी, तटकरे पर भी होगा एक्शन!
- Written By: प्रिया जैस
मालेगांव चीनी मील कारखाना चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार से कुछ सवाल किए गए। इन सवालों के जवाब देने के बजाय अजित भड़क गए और कहा कि मैं जवाब देने के लिए खाली नहीं बैठा हूं।

अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
बारामती: मालेगांव कारखाना चुनाव के दौरान बारामती में पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक शाखा खुली रहने के मुद्दे पर सांसद सुप्रिया सुले ने एसआईटी जांच की मांग की थी। इस पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि कोई भी कुछ भी मांगता रहे, मैं उनके आरोपों का जवाब देने के लिए खाली नहीं बैठा हूं। बारामती के प्रशासनिक भवन में मतदान के बाद वे बोल रहे थे।
जिला बैंक के मामले को लेकर सहकार बचाव पैनल ने आरोप लगाए थे। इस पर अजित पवार ने कहा कि हमारे नीलकंठेश्वर पैनल का कोई भी सदस्य बैंक में नहीं था। उन्होंने कहा कि जब से आचार संहिता लागू हुई है, मालेगांव के शरद सहकार संकुल में उनका अड्डा है, लेकिन क्या मैं उसमें पड़ गया? जिसका लाभ उसे मिलेगा। मुझे उसमें पड़ना नहीं है।
अजित पवार का बयान
सहकार नियमों के अनुसार आचार संहिता के दौरान किसी को भी वहां बैठने की अनुमति नहीं है। वहां बैठकर प्रचार या चुनावी सूची तैयार करना मना है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात भी वहां लोग बैठकर राजनीति कर रहे थे। उन्हें फोन आया था कि वहां स्क्वाड भेजो और देखें क्या हो रहा है। लेकिन जिसका लाभ उसे मिलेगा। जिला बैंक के संचालक पद से उन्होंने डेढ़ साल पहले इस्तीफा दे दिया है, इसलिए यह कैसे हो सकता है कि मेरी अगुवाई में बैंक चल रही हो, इस सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के मॉडल स्कूल का निर्माण अधूरा, 1.26 करोड़ मंजूर फिर भी छात्रों की सुरक्षा पर खतरा
8 साल बाद भी अधूरी पुणे की समान जलापूर्ति योजना, बढ़े वाटर टैक्स के बावजूद नहीं मिली नियमित सप्लाई
पुणे में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा: 22 अवैध पंजीयन, 19 बिल्डर और जमीन मालिकों पर कार्रवाई
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
अगर आरोप सही हुए तो तटकरे की होगी जांच
मंत्री आदिती तटकरे पर लगे आरोपों के बारे में अजित पवार ने कहा कि अगर आरोप सही हैं तो जांच होगी और सच सामने आएगा। राजनीतिक जीवन में काम करते हुए कई लोगों पर आरोप लगे हैं। जांच के बाद सच जनता के सामने आ चुका है। महिला बाल विकास विभाग का वह ठीक से काम कर रही है। उसे जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में महायुति के तीनों सदस्य मिलकर निर्णय लेते हैं।
Ajit pawar sit investigation malegaon sugar mill election aditi tatkare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chaturmas 2026: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, आखिर 4 महीने में क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य जानिए
Jul 24, 2026 | 05:04 PMउर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
Jul 24, 2026 | 05:02 PMइंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














